Saturday, Dec 13 2025 | Time 08:53 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिजली केबल चोरी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

रामगढ़, 01 नवंबर (वार्ता) झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने गोला थाना क्षेत्र में बिजली केबल चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से एक मारूति ओमनी वाहन, एक मोटरसाइकिल और करीब 120 किलोग्राम मेन लाइन केबल तार बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि 31 अक्टूबर की रात लगभग 12:20 बजे पुलिस अधीक्षक अजय कुमार (भा.पु.से.) को सूचना मिली थी कि गोला क्षेत्र के ग्राम सुतरी में कुछ लोग बिजली पोल से केबल काटकर उसे वाहन में लोड कर रामगढ़ ले जाने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान ग्राम मुरपा झरियागढ़ा पुल के पास एक सिल्वर रंग की मारूति ओमनी (संख्या जेएच07डी-0662) को रोका गया। तलाशी में वाहन के अंदर चार बंडल काला रंग का केबल तार (कुल वजन लगभग 120 किलोग्राम) बरामद हुआ।
वाहन में सवार चार व्यक्तियों की पहचान कौलेश्वर यादव उर्फ रेगा, नितेश कुमार महतो, अबुध महतो उर्फ छोटु महतो एवं तसौवर अंसारी के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान सभी ने केबल चोरी में संलिप्तता स्वीकार की। इसी दौरान एक एक्स-ब्लेड मोटरसाइकिल (संख्या जेएच24जे-5722) पर सवार दो अन्य व्यक्तियों को भी पकड़ा गया, जो ओमनी वाहन के पीछे-पीछे आ रहे थे।
पूछताछ में उनका नाम अमर कुमार दांगी एवं सुरेन्द्र चौधरी (स्थायी पता गया, बिहार) बताया गया। इनके पास से भी चोरी की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी मिली। पुलिस ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों और बरामद केबल तार को जब्त किया है। इस मामले में गोला थाना कांड संख्या 122/2025, दिनांक 01.11.2025 दर्ज कर धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस, 2023 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
एसपी अजय कुमार ने कहा कि जिले में इस तरह की चोरी की घटनाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सं./नीतिश/विनय
वार्ता
More News

पटना : साइबर अपराध गिरोह के चार अभियुक्त गिरफ्तार

12 Dec 2025 | 9:54 PM

पटना,12 दिसम्बर मार्च (वार्ता) बिहार में पटना जिले के अगमकुंआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराध करने वाले एक गिरोह का उद्भेन करते हुये चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपाधीक्षक और साइबर थाना के अध्यक्ष थानाध्यक्ष नीतीश चंद्र धारिया ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरुवार को साइबर थाना को अगमकुंआ थानांतर्गत आर.पी.जी. कॉलोनी स्थित एक आवासीय फ्लैट में अवैध साइबर गतिविधियाँ संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर उक्त फ्लैट में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 25 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप एवं 04 स्कैनर मशीन बरामद की गईं तथा इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का साइबर ठगी करने में उपयोग.

see more..

नेशनल मखाना बोर्ड की पहली बैठक में मखाना क्षेत्र के व्यापक विस्तार का रोडमैप तैयार

12 Dec 2025 | 9:48 PM

पटना, 12 दिसंबर (वार्ता) नेशनल मखाना बोर्ड की पहली बैठक दिल्ली स्थित कृषि भवन में शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें देशभर के राज्यों के मखाना बीज की आवश्यकता का आकलन कर गुणवत्तापूर्ण बीज की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने का निर्णय लिया गया है।.

see more..

चारा घोटाला के मामले में जगदीश शर्मा और ध्रुव भगत ने उपस्थिति दर्ज कराई

12 Dec 2025 | 9:24 PM

पटना,12 दिसंबर (वार्ता)बिहार के बहुचर्चित करोड़ों रुपए के चारा घोटाला से जुड़े एक मुख्य मामले में पूर्व सांसद जगदीश शर्मा और पूर्व विधायक ध्रुव भगत समेत तीन आरोपितों ने शुक्रवार को विशेष अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन के उच्चतम न्यायालय के निर्देश के आलोक में चारा घोटाला मामलों की सुनवाई कर रही पटना की विशेष अदालत के न्यायाधीश राकेश कुमार ने इस मामले की प्रतिदिन सुनवाई का आदेश पारित करते हुए मामले के सभी अभियुक्तों को अदालत में अपनी सशरीर उपस्थिति भी दर्ज कराने का आदेश दिया था । .

see more..

तीन महीने के अंदर जीविका दीदियों को दो लाख नही मिले तो वीआईपी नीतीश सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी: मुकेश सहनी

12 Dec 2025 | 8:52 PM

पटना, 12 दिसंबर (वार्ता) विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नीतीश सरकार अपने चुनावी वादे के अनुसार तीन महीने के अंदर "जीविका दीदियों" को रोजगार शुरू करने के लिए दो-दो लाख रुपये नहीं देती है, तो उनकी पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।.

see more..

छत्रसाल सिंह ने बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया-कोडरमा-धनबाद रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

12 Dec 2025 | 8:46 PM

हाजीपुर, 12 दिसंबर (वार्ता) पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शुक्रवार को बख्तियारपुर-राजगीर- तिलैया-कोडरमा-धनबाद रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। .

see more..