Saturday, Dec 13 2025 | Time 09:15 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


राजनीति सम्राट निवेश दो अंतिम छपरा

श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू यादव के 15 साल के शाषण में 94 हजार लोगों को सरकारी नौकरियां दी गई थी, जबकि पिछले 20 साल में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने साढ़े 18 लाख सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि 2020 में राजग सरकार ने 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था। पिछले पांच साल में राजग सरकार ने साढ़े 11 लाख सरकारी नौकरियां और 41 लाख रोजगार दिए हैं।उन्होंने कहा कि यदि राजग सरकार बनती है, तो एक करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार देने का संकल्प पूरा करेंगे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में जब नीतीश कुमार की सरकार बनी तो बेटियों को स्कूल भेजने के लिए साइकिल और पोशाक योजना शुरू की गई। उन्हें 10 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये की छात्रवृति देकर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया। बेटियां पढ़-लिख गईं तो उन्हें सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया और अब उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए, उन्हें व्यवसाय के लिए दो लाख रुपये तक की सहायता दे रही है।
श्री चौधरी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू यादव को जब मौका मिला तो उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाकर अपने परिवार का आरक्षण दिया। किसी गरीब की बेटी का हक मारकर अपनी बेटी को डॉक्टर बनाया, मौका मिला तो बेटे को उपमुख्यमंत्री और अब कांग्रेस को डरा-धमकाकर मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनावाया है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजग सरकार ने बिहार की बेटियों और गरीबों के हित में जो योजनाएं शुरू की हैं, उन्हें कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि राजद वाले झूठ फैला रहे हैं कि ये पैसे वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे उन्हें आश्वस्त करते हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहते कोई ये पैसा उनसे नहीं छीन सकता है। उन्होंने जनता से अपील की कि बिहार ने विकास की रफ्तार पकड़ ली है। अब इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए राजग प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाकर एक बार फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनायें।
प्रेम
वार्ता
More News

पटना : साइबर अपराध गिरोह के चार अभियुक्त गिरफ्तार

12 Dec 2025 | 9:54 PM

पटना,12 दिसम्बर मार्च (वार्ता) बिहार में पटना जिले के अगमकुंआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराध करने वाले एक गिरोह का उद्भेन करते हुये चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपाधीक्षक और साइबर थाना के अध्यक्ष थानाध्यक्ष नीतीश चंद्र धारिया ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरुवार को साइबर थाना को अगमकुंआ थानांतर्गत आर.पी.जी. कॉलोनी स्थित एक आवासीय फ्लैट में अवैध साइबर गतिविधियाँ संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर उक्त फ्लैट में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 25 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप एवं 04 स्कैनर मशीन बरामद की गईं तथा इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का साइबर ठगी करने में उपयोग.

see more..

नेशनल मखाना बोर्ड की पहली बैठक में मखाना क्षेत्र के व्यापक विस्तार का रोडमैप तैयार

12 Dec 2025 | 9:48 PM

पटना, 12 दिसंबर (वार्ता) नेशनल मखाना बोर्ड की पहली बैठक दिल्ली स्थित कृषि भवन में शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें देशभर के राज्यों के मखाना बीज की आवश्यकता का आकलन कर गुणवत्तापूर्ण बीज की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने का निर्णय लिया गया है।.

see more..

चारा घोटाला के मामले में जगदीश शर्मा और ध्रुव भगत ने उपस्थिति दर्ज कराई

12 Dec 2025 | 9:24 PM

पटना,12 दिसंबर (वार्ता)बिहार के बहुचर्चित करोड़ों रुपए के चारा घोटाला से जुड़े एक मुख्य मामले में पूर्व सांसद जगदीश शर्मा और पूर्व विधायक ध्रुव भगत समेत तीन आरोपितों ने शुक्रवार को विशेष अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन के उच्चतम न्यायालय के निर्देश के आलोक में चारा घोटाला मामलों की सुनवाई कर रही पटना की विशेष अदालत के न्यायाधीश राकेश कुमार ने इस मामले की प्रतिदिन सुनवाई का आदेश पारित करते हुए मामले के सभी अभियुक्तों को अदालत में अपनी सशरीर उपस्थिति भी दर्ज कराने का आदेश दिया था । .

see more..

तीन महीने के अंदर जीविका दीदियों को दो लाख नही मिले तो वीआईपी नीतीश सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी: मुकेश सहनी

12 Dec 2025 | 8:52 PM

पटना, 12 दिसंबर (वार्ता) विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नीतीश सरकार अपने चुनावी वादे के अनुसार तीन महीने के अंदर "जीविका दीदियों" को रोजगार शुरू करने के लिए दो-दो लाख रुपये नहीं देती है, तो उनकी पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।.

see more..

छत्रसाल सिंह ने बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया-कोडरमा-धनबाद रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

12 Dec 2025 | 8:46 PM

हाजीपुर, 12 दिसंबर (वार्ता) पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शुक्रवार को बख्तियारपुर-राजगीर- तिलैया-कोडरमा-धनबाद रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। .

see more..