Monday, Sep 7 2026 | Time 11:34 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार में पांच साल में 50 लाख करोड़ रूपये का होगा निवेश : सम्राट

पटना, 01 नवंबर (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि राज्य में यदि राष्ट्रीय जनांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार फिर से बनती है तो यहां अगले पांच साल में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा।
श्री चौधरी ने सारण जिले के बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से राजग प्रत्याशी केदारनाथ सिंह (भाजपा) और खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा से राजग प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य (लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास) के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि जिस बिहार में लालू राज के दौरान इंडस्ट्री पूरी तरह समाप्त हो गई थी, आज उसी बिहार की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी उद्योग क्षेत्र की है। बिहार में देश का सबसे बड़ा बॉटलिंग प्लांट, सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट और सबसे ज्यादा थर्मल पावर प्रोजेक्ट लग रहे हैं।उन्होंने कहा कि वह वादा करते हैं कि राजग की सरकार फिर बनने पर बिहार में अगले पांच साल में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार की सड़कें बदहाल थीं। तब सड़क में गड्ढा था या गड्ढे में सड़क, यह कहना मुश्किल था। पटना पहुंचने में पांच घंटे लगते थे, आज डेढ़ घंटे में सफर पूरा हो जाता है। उन्होंने कहा कि अब हर गांव तक सड़क और बिजली पहुंच चुकी है। 23 से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। 125 यूनिट फ्री बिजली दी जा रही है।
उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बताया कि बिहार अब बुनियादी विकास से आगे बढ़कर औद्योगिक विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि लालू राज में जहां उद्योग-धंधे खत्म हो गए थे, वहीं आज बिहार में औद्योगिक निवेश तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में बिहार निवेश और रोजगार का नया केंद्र बनेगा।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

रोहतास : आपसी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में किशोर घायल, छह गिरफ्तार

07 Sep 2026 | 10:41 AM

सासाराम, 07 सितंबर (वार्ता)बिहार में रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि घायल की पहचान मोची पासवान के पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। गोली उसके जांघ में लगी है। उसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।.

see more..

रोहतास : महिला समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या

07 Sep 2026 | 10:30 AM

सासाराम,07 सितंबर (वार्ता)बिहार में रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मृतकों की पहचान मणि भूषण कुमार और ननकी देवी के रूप में हुई है। मणि भूषण कुमार अविवाहित थे और ननकी देवी के साथ पिछले कई वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। ननकी देवी के बच्चे भी उनके साथ रहते थे।.

see more..

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर रांची विश्वविद्यालय बंद, परीक्षाएं स्थगित

06 Sep 2026 | 10:22 PM

रांची, 06 सितंबर (वार्ता) झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में भी गहरा शोक है। .

see more..

अवैध हथियार के साथ दो लोग गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 9:50 PM

दरभंगा, 06 सितंबर (वार्ता) बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस के सुमन ने रविवार को बताया कि कमतौल थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना अंतर्गत वाजितपुर गांव में छापेमारी कर एक देशी पिस्तौल , पांच कारतूस और एक कार बरामद किया है। इस मामले में मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के यूनियन टोल वार्ड संख्या-03 निवासी राजा कुमार साह उर्फ राजा साह तथा दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के जलवारा वार्ड संख्या-08 निवासी मोहम्मद गुलाब को विधिवत गिरफ्तार किया गया।.

see more..

सुपौल में पिकअप वैन से 832 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 9:06 PM

सुपौल, 6 सितंबर (वार्ता)। बिहार में सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक पिकअप वैन से 832 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।.

see more..