Saturday, Dec 13 2025 | Time 08:56 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


घोसी विधानसभा सीट पर उलटफेर के आसार

विनय कुमार से
घोसी (जहानाबाद),05 नवंबर(वार्ता) बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से
घोसी विधानसभा की सीट राज्य की राजनीति में हमेशा से सुर्खियों में रहा है और इस बार भी इस क्षेत्र में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।
वर्ष 1977 से 2010 तक यहां की राजनीति एक ही परिवार यानि जगदीश शर्मा के इर्द गिर्द घूमती रही है। जगदीश शर्मा ने 1977 से 2009 तक लगातार 8 बार विधायक बनकर यहां एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। जहानाबाद जिले का यह इलाका मगध क्षेत्र को कवर करता है। 1951 में हुए पहले चुनाव में निर्दलीय राम चन्द्र यादव यहा के विधायक बने थे। यहां के मतदाता समान्य तौर पर राजनीतिक दलों की वजाय उम्मीदवारों को प्राथमिकता देते रहे हैं। इसका उदाहरण जगदीश शर्मा हैं, जो 1977 से 2005 तक लगातार आठबार विधानसभा चुनाव जीते हैं। जगदीश शर्मा जब 2009 में जहानाबाद से लोकसभा चुनाव जीते तब भी उनके परिवार का इस सीट पर कब्जा बरकरार रहा। 2009 में निर्दलीय विधायक के रुप में उनकी पत्नी शांति शर्मा ने उपचुनाव जीता और 2010 के चुनाव में उनके बेटे राहुल शर्मा ने 2010 में जदयू के टिकट से इस पुश्तैनी सीट पर कब्जा बरकरार रखा। इसके बाद पिछले दो चुनावों से यह सीट शर्मा परिवार के खाते से दूर है। घोसी इलाके में मगधी बोली जाती है और कृषि यहां आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है। 2020 यानि पिछले विधानसभा चुनाव में सीपीआई एमएल के रामबली सिंह यादव इस सीट पर 17 हजार से अधिक मतों से विजयी हुए थे और इस बार फिर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि जदयू ने इस बार जगदीश शर्मा के बेटे राहुल शर्मा को टिकट न देकर पूर्व सासंद अरुण कुमार के बेटे ऋतुराज कुमार पर विश्वास जताया है।
ऋतुराज कुमार झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय के दामाद भी हैं। घोसी पूरी तरीके से ग्रामीण इलाका है। यहां अगर जातीय समीकरण पर नजर डालें तो यह काफी उलक्षा नजर आता है। उम्मीदवारों के जीत हार में यादव, भूमिहार, रविदास और पासवान समुदाय के वोटर अहम भूमिका निभाते हैं। खास बात यह है कि अनुसूचित जातियों के वोटरो की संख्या करीब 20 प्रतिशत है जो किसी भी चुनाव का परिणाम पलटने की क्षमता रखते हैं लेकिन इस विधासभा सीट पर अब तक का जो इतिहास है वो कहीं न कहीं भूमिहारों के इर्द-गिर्द घूमता रहा है। भूमिहार जाति से आने वाले ऋतुराज कुमार युवा, पढ़े लिखे और तेजतर्रार माने जाते हैं। इस चुनाव में उनके लिए दो दो पूर्व सांसद जमीन तैयार करने में जुटे हैं। पिछले चुनाव में जो उलटफेर यहां देखने को मिला था उस उलटफेर की उम्मीद लगाए ऋतुराज कुमार जनता के बीच पसीना बहा रहे हैं। लेकिन एक बात तो साफ है कि घोसी में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है जिसे रोमांचक बनाने में एनडीए और महागठबंधन खेमा जुटा है। बहरहाल इस सीट पर उलट फेर के आसार दिखाई पड़ रहे हैं।
विनय
वार्ता
More News

पटना : साइबर अपराध गिरोह के चार अभियुक्त गिरफ्तार

12 Dec 2025 | 9:54 PM

पटना,12 दिसम्बर मार्च (वार्ता) बिहार में पटना जिले के अगमकुंआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराध करने वाले एक गिरोह का उद्भेन करते हुये चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपाधीक्षक और साइबर थाना के अध्यक्ष थानाध्यक्ष नीतीश चंद्र धारिया ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरुवार को साइबर थाना को अगमकुंआ थानांतर्गत आर.पी.जी. कॉलोनी स्थित एक आवासीय फ्लैट में अवैध साइबर गतिविधियाँ संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर उक्त फ्लैट में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 25 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप एवं 04 स्कैनर मशीन बरामद की गईं तथा इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का साइबर ठगी करने में उपयोग.

see more..

नेशनल मखाना बोर्ड की पहली बैठक में मखाना क्षेत्र के व्यापक विस्तार का रोडमैप तैयार

12 Dec 2025 | 9:48 PM

पटना, 12 दिसंबर (वार्ता) नेशनल मखाना बोर्ड की पहली बैठक दिल्ली स्थित कृषि भवन में शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें देशभर के राज्यों के मखाना बीज की आवश्यकता का आकलन कर गुणवत्तापूर्ण बीज की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने का निर्णय लिया गया है।.

see more..

चारा घोटाला के मामले में जगदीश शर्मा और ध्रुव भगत ने उपस्थिति दर्ज कराई

12 Dec 2025 | 9:24 PM

पटना,12 दिसंबर (वार्ता)बिहार के बहुचर्चित करोड़ों रुपए के चारा घोटाला से जुड़े एक मुख्य मामले में पूर्व सांसद जगदीश शर्मा और पूर्व विधायक ध्रुव भगत समेत तीन आरोपितों ने शुक्रवार को विशेष अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन के उच्चतम न्यायालय के निर्देश के आलोक में चारा घोटाला मामलों की सुनवाई कर रही पटना की विशेष अदालत के न्यायाधीश राकेश कुमार ने इस मामले की प्रतिदिन सुनवाई का आदेश पारित करते हुए मामले के सभी अभियुक्तों को अदालत में अपनी सशरीर उपस्थिति भी दर्ज कराने का आदेश दिया था । .

see more..

तीन महीने के अंदर जीविका दीदियों को दो लाख नही मिले तो वीआईपी नीतीश सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी: मुकेश सहनी

12 Dec 2025 | 8:52 PM

पटना, 12 दिसंबर (वार्ता) विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नीतीश सरकार अपने चुनावी वादे के अनुसार तीन महीने के अंदर "जीविका दीदियों" को रोजगार शुरू करने के लिए दो-दो लाख रुपये नहीं देती है, तो उनकी पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।.

see more..

छत्रसाल सिंह ने बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया-कोडरमा-धनबाद रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

12 Dec 2025 | 8:46 PM

हाजीपुर, 12 दिसंबर (वार्ता) पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शुक्रवार को बख्तियारपुर-राजगीर- तिलैया-कोडरमा-धनबाद रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। .

see more..