Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:16 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


नित्यानंद राय का दावा, ‘राजग की ऐतिहासिक जीत का संकेत है बंपर मतदान’

पटना, 07 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने शुक्रवार को कहा है कि बिहार में हुये बंपर मतदान ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि राजग सरकार एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटने जा रही है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री राय ने कहा कि, ‘बंपर मतदान बिहार की जनता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक है। यह मतदान ‘विकसित भारत’ के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प और ‘विकसित बिहार’ के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विज़न पर जनता की मुहर है।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुये कहा कि यह बंपर मतदान ‘गुंडा राज, जंगल राज और भ्रष्टाचार के ठेकेदारों’ यानी कांग्रेस और राजद के लिये करारा जवाब है।
नित्यानंद राय ने दावा किया कि इस चुनाव में जनता ने जाति और नकारात्मक राजनीति को नकारते हुये विकास और स्थिरता के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि, ‘लोगों ने तय कर लिया है कि अब बिहार में केवल विकास की राजनीति चलेगी। यह वोट ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित बिहार’ के लिये है।‘
नीरज
वार्ता
More News
नीतीश ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2300 अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

नीतीश ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2300 अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

16 Dec 2025 | 1:57 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2390 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

see more..

अररिया: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त, 3.18 लाख रुपये का जुर्माना

16 Dec 2025 | 1:43 PM

अररिया, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के अररिया जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिये खान निरीक्षक के नेतृत्व में नरपतगंज और फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में छापेमारी कर मिट्टी और बालू के अवैध खनन और परिवहन का खुलासा किया गया है।.

see more..

सुपौल: एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कारवाई में 38.5 किलो गांजा हुआ बरामद

16 Dec 2025 | 1:25 PM

सुपौल, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के सुपौल जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुये 38.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।.

see more..

धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर

16 Dec 2025 | 1:21 PM

धनबाद, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के विकास नगर में चिंतामणि निवास में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग बुरी तरह झुलस गए। .

see more..

रांची के चुटिया में रेलवे फाटक पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

16 Dec 2025 | 12:51 PM

रांची, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड के रांची के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केतारी बागान रेलवे फाटक के समीप मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। .

see more..