Tuesday, Dec 16 2025 | Time 15:20 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


भाजपा संवैधानिक व्यवस्था को वोट चोरी के माध्यम से हाईजैक कर रही है: के. राजू

रांची 10 नवंबर (वार्ता) झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि हरियाणा में 2 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 25 लाख फर्जी मतदाता पाए गए हैं।
श्री राजू ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार संवैधानिक अधिकार है जो लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता को दिया गया है।
वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के समक्ष वोट चोरी को उजागर किया। राहुल गांधी ने पूरे सबूत के साथ जाली मतदाताओं, जोड़े गए जाली मतदाताओं, हटाए गए आम मतदाताओं, फर्जी पते सहित सभी की सूची को पूरे सबूत के साथ जनता के बीच रखा है।
श्री राजू ने कहा कि भाजपा संवैधानिक व्यवस्था को वोट चोरी के माध्यम से हाईजैक कर रही है। झारखंड में मतदाताओं के बीच इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 16 लाख आम जनता के हस्ताक्षर संग्रहित किए गए हैं।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चुनाव सुधार के लिए भारत निर्वाचन आयोग से पांच मांगों पर कार्रवाई करने को लेकर है। इसमें प्रमुख रूप से स्पष्ट मतदाता सूची फोटो सहित देना ताकि इससे मतदाता, उसके आवास, मतदाता का संपूर्ण विवरण पता चल सके, वोटर लिस्ट को स्कैन किया जा सके।
श्री राजू ने कहा कि चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया को बंद कर दिया इसका प्रमुख उद्देश्य भाजपा को मौका देने के लिए है ताकि केंद्रित तरीके से फर्जी मतदाताओं को जोड़ने कांग्रेस समर्थित मतदाताओं को हटाने एक ही व्यक्ति का अनेक जगहों पर नाम जोड़ना है। चुनाव आयोग हटाए या जोड़े गए मतदाताओं की सूची समय पर प्रकाशित करें ताकि राजनीतिक दल या उम्मीदवार पूरी छानबीन कर मतदाताओं का अधिकारों की सुरक्षा कर सके। बिहार में लाखों मतदाताओं को एस आइ आर के तहत मतदाता सूची से बाहर किया गया लेकिन उनकी आपत्तियों को दर्ज करने की कोई प्रक्रिया नहीं है इस प्रक्रिया में उचित सुधार की आवश्यकता है तथा मतदाता सूची का प्रकाशन चुनाव के अंतिम क्षणों में करने की बजाय पहले करना चाहिए। हम अपनी मांगों को लेकर जनता के बीच गए, चुनाव सुधार से संबंधित हमारी मांगों और वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को जनता ने अपना भरपूर समर्थन दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि चुनाव में वोट चोरी के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर वोट चोर गद्दी छोड़ के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक अभियान की तिथि तय थी लेकिन अभियान की व्यापकता को देखते हुए इसे 10 दिन आगे बढ़ाया गया इस दौरान कई पर्व त्यौहार आये फिर भी विभिन्न जिला अध्यक्षों, विधायकों,सांसदों वरीय नेताओं के द्वारा चलाया गया अभियान संतोषजनक है।
झारखंड से भी कई बड़े राज्य हैं उन राज्यों से भी ज्यादा हस्ताक्षर झारखंड में संग्रह किया गया है। झारखंड में 16 लाख हस्ताक्षर संग्रहित किया गया हम इससे ज्यादा हस्ताक्षर कर सकते थे लेकिन सांगठनिक प्रक्रियाओं के तहत अधिकांश जिला अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया के कारण अभियान में अंतिम समय में शिथिलता आई जिससे हम अपने तय लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके।
संवाददाता सम्मेलन में सह प्रभारी सीरीबेला प्रसाद ,कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उप नेता राजेश कच्छप, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु, ममता देवी,सुरेश बैठा, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुजनी, सोनाल शांति भी उपस्थित थे।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News
नीतीश ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2300 अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

नीतीश ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2300 अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

16 Dec 2025 | 1:57 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2390 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

see more..

अररिया: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त, 3.18 लाख रुपये का जुर्माना

16 Dec 2025 | 1:43 PM

अररिया, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के अररिया जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिये खान निरीक्षक के नेतृत्व में नरपतगंज और फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में छापेमारी कर मिट्टी और बालू के अवैध खनन और परिवहन का खुलासा किया गया है।.

see more..

सुपौल: एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कारवाई में 38.5 किलो गांजा हुआ बरामद

16 Dec 2025 | 1:25 PM

सुपौल, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के सुपौल जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुये 38.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।.

see more..

धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर

16 Dec 2025 | 1:21 PM

धनबाद, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के विकास नगर में चिंतामणि निवास में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग बुरी तरह झुलस गए। .

see more..

रांची के चुटिया में रेलवे फाटक पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

16 Dec 2025 | 12:51 PM

रांची, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड के रांची के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केतारी बागान रेलवे फाटक के समीप मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। .

see more..