Tuesday, Dec 16 2025 | Time 15:35 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


दिल्ली बम विस्फोट के बाद बिहार में हाई अलर्ट

पटना, 10 नवंबर (वार्ता) नई दिल्ली में आज हुई बम विस्फोट की घटना के बाद मंगलवार को होने वाले दूसरे चरण के बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने प्रदेश में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी किया है।
डीजीपी श्री कुमार ने बताया कि नई दिल्ली में हुये बम विस्फोट की घटना के बाद सभी जिले के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में पूरी तरह से चौकस रहें और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने को कहा गया है और इसके साथ ही सघन तलाशी अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिन जिलों में बिहार विधानसभा के दूसरे चरण का चुनाव होना है, वहां विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि नयी दिल्ली में हुई बम विस्फोट की घटना में कम से कम दस लोगों के मारे जाने और कई अन्य व्यक्तियों के घायल होने की सूचना मिली है।
विधानसभा के दूसरे चरण के लिये जिन जिलों में 122 सीटों पर कल मतदान होना है, वहां केंद्रीय सुरक्षा बलों की कुल1650 कंपनियों की तैनाती की गयी है। नेपाल से सटे जिलों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
प्रेम /कमल/शैलेश
वार्ता
More News
नीतीश ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2300 अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

नीतीश ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2300 अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

16 Dec 2025 | 1:57 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2390 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

see more..

अररिया: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त, 3.18 लाख रुपये का जुर्माना

16 Dec 2025 | 1:43 PM

अररिया, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के अररिया जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिये खान निरीक्षक के नेतृत्व में नरपतगंज और फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में छापेमारी कर मिट्टी और बालू के अवैध खनन और परिवहन का खुलासा किया गया है।.

see more..

सुपौल: एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कारवाई में 38.5 किलो गांजा हुआ बरामद

16 Dec 2025 | 1:25 PM

सुपौल, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के सुपौल जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुये 38.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।.

see more..

धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर

16 Dec 2025 | 1:21 PM

धनबाद, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के विकास नगर में चिंतामणि निवास में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग बुरी तरह झुलस गए। .

see more..

रांची के चुटिया में रेलवे फाटक पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

16 Dec 2025 | 12:51 PM

रांची, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड के रांची के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केतारी बागान रेलवे फाटक के समीप मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। .

see more..