Tuesday, Dec 16 2025 | Time 15:32 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मतदान में भारी उत्साह, 11 बजे दिन तक 34 प्रतिशत से अधिक मतदान

रांची, 11 नवम्बर (वार्ता) झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव (अनुसूचित जनजाति सुरक्षित) के लिए के आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और 11:00 बजे दिन तक 34 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सूत्रों ने बताया कि सुबह 7: 00 से लेकर 11:00 बजे दिन तक तक 34.32 फीसदी मतदान हुआ है। युवाओं के अलावा महिलाएं, बुजुर्ग से लेकर तमाम लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकले हैं और मतदान केंद्रों पर पर कतार लगाकर वोट डाल रहे हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2024 में विधायक बनने वाले रामदास सोरेन का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण उपचुनाव हो रहा
है । श्री सोरेन हेमंत सरकार में शिक्षा मंत्री भी थे। इस उपचुनाव में स्वर्गीय रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा से उम्मीदवार है जबकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन उम्मीदवार है।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News
नीतीश ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2300 अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

नीतीश ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2300 अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

16 Dec 2025 | 1:57 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2390 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

see more..

अररिया: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त, 3.18 लाख रुपये का जुर्माना

16 Dec 2025 | 1:43 PM

अररिया, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के अररिया जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिये खान निरीक्षक के नेतृत्व में नरपतगंज और फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में छापेमारी कर मिट्टी और बालू के अवैध खनन और परिवहन का खुलासा किया गया है।.

see more..

सुपौल: एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कारवाई में 38.5 किलो गांजा हुआ बरामद

16 Dec 2025 | 1:25 PM

सुपौल, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के सुपौल जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुये 38.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।.

see more..

धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर

16 Dec 2025 | 1:21 PM

धनबाद, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के विकास नगर में चिंतामणि निवास में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग बुरी तरह झुलस गए। .

see more..

रांची के चुटिया में रेलवे फाटक पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

16 Dec 2025 | 12:51 PM

रांची, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड के रांची के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केतारी बागान रेलवे फाटक के समीप मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। .

see more..