Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:17 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार : दूसरे और अंतिम चरण में 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत मतदान

पटना, 11 नवंबर (वार्ता) बिहार में दूसरे और अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव में पहले चार घंटे यानी 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मंगलवार की सुबह सात बजे से 122 विधानसभा क्षेत्र के 45399 मतदान केंद्रों पर जारी मतदान में पूर्वाह्न 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत वोट पड़े हैं । पहले चार घंटे में किशनगंज जिले में सबसे अधिक 34.74 प्रतिशत जबकि नवादा जिले में सबसे कम 29.02 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया है।
पश्चिम चंपारण जिले में 32.39 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण जिले में 31.16 प्रतिशत, शिवहर जिले में 31.58 प्रतिशत, सीतामढ़ी जिले में 29.81 प्रतिशत, मधुबनी जिले में 28.66 प्रतिशत,सुपौल जिले में 31.69 प्रतिशत, अररिया जिले में 31.88 प्रतिशत, पूर्णिया जिले में 32.94 प्रतिशत, कटिहार जिले में 30.83 प्रतिशत, भागलपुर जिले में 29.08 प्रतिशत, बांका जिले में 32.91 प्रतिशत, कैमूर जिले में 31.98 प्रतिशत, रोहतास जिले में 29.80 प्रतिशत, अरवल जिले में 31.07 प्रतिशत, जहानाबाद जिले में 30.36 प्रतिशत, औरंगाबाद जिले में 32.88 प्रतिशत, और जमुई जिले में 33.69 प्रतिशत मतदान की सूचना मिली है।
जमुई जिले से प्राप्त समाचार के अनुसार 25 साल बाद नक्सल प्रभावित रहे बरहट प्रखंड के चोरमारा गांव में मतदान जारी है। इस ऐतिहासिक मौके पर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस क्षेत्र में वर्षों बाद लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने के लिए ग्रामीण सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। चोरमारा मतदान केंद्र को जिला प्रशासन ने मॉडल बूथ के रूप में विकसित किया था, जहां मतदाताओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इलाके में सख्त पहरा रखा गया है। जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने मतदान की व्यवस्था का निरीक्षण कर शांति और निष्पक्षता से मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया है।
पूर्णिया में बूथ संख्या 89 और किशनगंज में बूथ संख्या 329 पर ईवीएम में खराबी की सूचना मिली, जहां मतदान कुछ देर तक बाधित हुआ, लेकिन शीघ्र ही चुनाव आयोग की विशेष तकनीकी टीम के प्रयास से मतदान फिर से शुरू हो गया।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दूसरे चरण के मतदान पर कहा कि लोगों से अपील है कि जिस प्रकार छह तारीख को मतदान किया, आज उससे भी ज्यादा मतदान राजग के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि राजग से अच्छी सरकार नहीं हो सकती है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपनी पत्नी रेणु हुसैन के साथ सुपौल जिला मुख्यालय स्थित बूथ संख्या 190 पर मतदान किया। शाहनवाज हुसैन ने आम लोगों से ततपरता से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग बिहार में विकास का साथ देंगे और जंगलराज को नहीं आने देंगे।
बिहार सरकार में मंत्री और गया जी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार साइकिल से वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे।
बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 286 पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में उत्सव का माहौल है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विकास की बयार के साथ मतदाता मतदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में फिर एक बार राजग की सरकार बनाने के लिए मतदाता मतदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में राजग की सरकार बनने जा रही है।
बेतिया विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि 'बिहार और बेतिया के विकास के लिए बेतिया की जनता से मेरी अपील है कि आप विकसित बिहार के संकल्प के साथ वोट दें। उन्होंने कहा कि बिहार में 20 वर्षों से विकास चल रहा है और अब यहां मंगलराज की जगह जंगल राज नहीं चाहिए।'
पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से भाजपा उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने कहा, हमारी डबल इंजन की सरकार राज्य और देश के लिए विकास कर रही है और जिस तरह से केंद्र सरकार की योजनाओं को कटिहार में उतारा गया है, निश्चित तौर पर कटिहार के मतदाताओं में इसका असर देखने को मिला है।'
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक राजेश राम ने (222- कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र) में बूथ संख्या: 351, कन्या मध्य विद्यालय, ओबरा (दक्षिणी भाग), में सपरिवार अपने मताधिकार का उपयोग किया।
राज्य में दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिलों में चल रहे मतदान के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में लगातार उत्साह बना हुआ है। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
प्रेम/शैलेश
वार्ता
More News
नीतीश ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2300 अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

नीतीश ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2300 अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

16 Dec 2025 | 1:57 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2390 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

see more..

अररिया: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त, 3.18 लाख रुपये का जुर्माना

16 Dec 2025 | 1:43 PM

अररिया, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के अररिया जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिये खान निरीक्षक के नेतृत्व में नरपतगंज और फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में छापेमारी कर मिट्टी और बालू के अवैध खनन और परिवहन का खुलासा किया गया है।.

see more..

सुपौल: एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कारवाई में 38.5 किलो गांजा हुआ बरामद

16 Dec 2025 | 1:25 PM

सुपौल, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के सुपौल जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुये 38.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।.

see more..

धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर

16 Dec 2025 | 1:21 PM

धनबाद, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के विकास नगर में चिंतामणि निवास में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग बुरी तरह झुलस गए। .

see more..

रांची के चुटिया में रेलवे फाटक पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

16 Dec 2025 | 12:51 PM

रांची, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड के रांची के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केतारी बागान रेलवे फाटक के समीप मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। .

see more..