Wednesday, Dec 17 2025 | Time 03:20 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


अरवल में चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मृत्यु

पटना,11नवंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान अरवल में बूथ संख्या 189 के पीठासीन पदाधिकारी अरविंद कुमार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बगहा में आज करीब 15 हजार वोटर्स ने पानी-सड़क- पूल की मांग को लेकर वोट बहिष्कार किया है। इसके साथ ही बांका, अररिया, रोहतास में भी मतदान के बहिष्कार की खबरें आ रही हैं।
जहां तक अप्रिय घटनाओं की बात है, चुनाव के दौरान जहानाबाद में दो गुटों के बीच झड़प में 4 लोग घायल हो गए हैं। सूचना के अनुसार मतदान को लेकर बूथ संख्या 220 दो दलों के कार्यकर्ता भिड़ गए। बाद में पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विनय/शैलेश
वार्ता
More News

भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के आवास और कार्यालय में छापेमारी

16 Dec 2025 | 9:01 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) विशेष निगरानी इकाई की टीम ने मंगलवार को आय से अधिक अर्जित सम्पत्ति मामले में भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के पटना और भागलपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। .

see more..

सात निश्चय भाग-3 की बदौलत शीघ्र विकसित राज्य बनेगा बिहार : डॉ. प्रेम कुमार

16 Dec 2025 | 8:57 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मंगलवार को कहा कि सात निश्चय भाग- 3 की बदौलत बिहार शीघ्र विकसित राज्य बनने की तरफ आगे बढ़ेगा। .

see more..

सहायक अवर निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को सजा

16 Dec 2025 | 8:40 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) पटना की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) समेत चार पुलिसकर्मियों को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा के साथ दस-दस हजार रुपए का जुर्माना भी किया। .

see more..

झारखंड में किसी भी मरीज का इलाज पैसों की वजह से न रुके : डॉ इरफान अंसारी

16 Dec 2025 | 8:36 PM

रांची, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड सरकार ने राज्य के गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए एक ऐतिहासिक और मानवीय फैसला लेते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। .

see more..

झारखंड में ही होगा अब 21 गंभीर बीमारियों का इलाज, बाहर जाने की जरूरत होगी खत्म

16 Dec 2025 | 8:35 PM

रांची, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड सरकार ने राज्य के नागरिकों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए एक बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। .

see more..