Monday, Dec 15 2025 | Time 17:45 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


ओपीडी स्वास्थ्य सेवा की पहली सीढ़ी है, इसे मज़बूत करने के लिए मैं खुद जमीन पर उतर रहा हूँ :डॉ इरफ़ान अंसारी

रांची, 18 नवम्बर (वार्ता) झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने आज रांची स्थित राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स औचक निरीक्षण करने पहुंचे और में स्वयं मेडिसिन ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज किया।
मरीजों का उपचार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ओपीडी स्वास्थ्य सेवा की पहली सीढ़ी है। इसे मज़बूत करने के लिए मैं खुद जमीन पर उतर रहा हूँ। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब राज्य के हर जिले में वे क्रमवार ओपीडी में बैठेंगे, मरीजों से सीधा संवाद करेंगे और डॉक्टरों के मनोबल को बढ़ाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा की सभी जिलों के सदर अस्पतालों में खुद बैठकर मरीजों का इलाज करेंगे।नया ओपीडी रोस्टर जल्द जारी होगा।डॉक्टरों की उपस्थिति, समयपालन और सेवा-भाव की सख़्त मॉनिटरिंग होगी।मरीजों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जाएगा।
डॉ. अंसारी ने ऐतिहासिक पहल करते हुए कहा की “शायद मैं देश का पहला स्वास्थ्य मंत्री हूँ जो खुद ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज कर रहा है। यह कदम पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के विश्वास को बढ़ाने के लिए है।
ओपीडी के बाद डॉ. अंसारी ने अस्पताल की कई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और ऑन-द-स्पॉट निर्देश दिए की सीटी स्कैन, एमआरआई सहित सभी डायग्नोस्टिक सेवाएँ तुरंत दुरुस्त हों।दवाओं की कमी तुरंत दूर की जाए।खराब मशीनें अविलंब ठीक हों।मरीजों को कतई परेशान न होना पड़े।कई मरीजों की समस्याओं का वहीं पर समाधान भी किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री ने सुपरिंटेंडेंट और डायरेक्टर को दो-टूक निर्देश दिया कि व्यवस्था सुधराइए, लोगों का विश्वास बढ़ाइए।यह सरकारी अस्पताल है—इसे देश का सर्वश्रेष्ठ बनाना है!
डॉ. अंसारी ने साफ कहा की सरकार वेतन और सम्मान दे रही है। फिर भी कोई सरकारी ड्यूटी छोड़कर प्राइवेट प्रैक्टिस करेगा तो बर्दाश्त नहीं होगा। पहले नौकरी छोड़ें, फिर प्रैक्टिस करें। जनता के अधिकारों से खिलवाड़ नहीं चलेगा।
डॉ अंसारी ने बताया कि जहाँ भी खामियाँ दिखीं, वहीँ से सुधार का काम शुरू हुआ।लोगों का भरोसा बढ़ा है, इसलिए अब मरीज बड़ी संख्या में सरकारी अस्पतालों में आ रहे हैं।सरकार हर कमी को गंभीरता से लेकर सुधार कर रही है।लापरवाही, एक्सपायरी दवाइयों और आउटसोर्स कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।छह महीने में एक्सपायर होने वाली दवाइयों का स्टॉक भी मिलने पर कार्रवाई होगी।कई आउटसोर्सिंग कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है, मामले कोर्ट में लंबित हैं।नई, विश्वसनीय कंपनियों को चयनित करने की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।
सर्जरी, मेडिसिन, न्यूरो, ऑर्थो सहित सभी विभागों में खाली पदों का आकलन चल रहा है।
बहुत जल्द बड़े पैमाने पर नियुक्तियाँ की जाएँगी।
।अस्पताल निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस की खराब स्थिति देखकर मंत्री ने नाराजगी जताई और नई एंबुलेंस खरीदने की प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश दिया।
डॉ. अंसारी ने सशक्त संदेश देते हुए कहा कि सरकारी व्यवस्था मजबूत होगी, तभी गरीब का इलाज मजबूत होगा। जो ईमानदारी से काम करेगा, उसके साथ मैं चट्टान की तरह खड़ा हूँ।जो सिस्टम को कमजोर करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

पश्चिमी चम्पारण: 129 लीटर विदेशी शराब के साथ ट्रैक्टर जब्त, तस्कर गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 5:00 PM

बेतिया,15 दिसंबर(वार्ता)। बिहार के पश्चिमी चम्पारण मद्य निषेध और उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह नौतन के शिवराजपुर नहर के समीप छापेमारी कर 129.6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है।.

see more..

सारण: सड़क दुर्घटना में ऑटो रिक्शा चालक की मौत

15 Dec 2025 | 4:47 PM

छपरा, 15 दिसम्बर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में घायल एक ऑटो रिक्शा चालक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरांन हो गई।.

see more..

बिहार की राजनीति में जनसुराज का इंतेजार भले बढ़ गया है, लेकिन उम्मीदें खत्म नही हुई हैं: के.सी. सिन्हा

15 Dec 2025 | 4:19 PM

पटना,15 दिसंबर (वार्ता) प्रसिद्ध गणितज्ञ और हाल ही में संपन्न हुए बिहार चुनाव में कुम्हरार विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी केसी सिन्हा ने कहा कि बिहार की राजनीति में जनसुराज का इंतजार भले बढ़ गया है, लेकिन उम्मीदें खत्म नही हुई हैं।.

see more..

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचना जरूरी :अनिल कुमार

15 Dec 2025 | 3:43 PM

पटना, 15 दिसंबर (वार्ता)सूचना एवं जनसंपर्क विभाग(आईपीआरडी), पटना के निदेशक अनिल कुमार ने सोमवार को कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचना जरूरी है। श्री कुमार ने आज आईपीआरडी, पटना के निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद निदेशक अनिल कुमार ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर कामकाज की जानकारी ली और सभी शाखाओं का निरिक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना रहेगी। खासकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों और गांवों में रहने वाले लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए व.

see more..

झारखंड हाईकोर्ट से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, मारपीट मामले में दर्ज प्राथमिकी रद्द

15 Dec 2025 | 3:35 PM

रांची, 15 दिसंबर (वार्ता) झारखंड हाईकोर्ट ने गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद्द कर दिया है। .

see more..