Monday, Dec 15 2025 | Time 18:02 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड हाईकोर्ट ने 31 दिसंबर तक सभी थानों में सीसीटीवी लगाने का दिया आदेश, धनबाद मामले पर जताई नाराजगी

रांची, 18 नवम्बर (वार्ता) झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को प्रदेश के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है।
अदालत ने साफ कहा है कि यह कार्यवाही तय समयसीमा के भीतर पूरी की जानी चाहिए, ताकि थानों में होने वाली हर गतिविधि पारदर्शी रहे और किसी भी प्रकार की अवैध कार्रवाई पर रोक लग सके।
झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को ‘प्रॉपर्टी रिएल्टी प्राइवेट लिमिटेड’, शौभिक बनर्जी सहित अन्य की ओर से दाखिल एक याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया।
पिछली सुनवाई में अदालत ने मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और आईटी विभाग की सचिव को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया था। अदालत के निर्देश पर ये सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए और कोर्ट के समक्ष अब तक की प्रगति रिपोर्ट पेश की।
सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि 31 दिसंबर से पहले सभी जिलों के थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इसके बाद राज्य के सभी 334 थानों में जल्द से जल्द कैमरे लगाने का काम आरंभ किया जाए। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि सीसीटीवी कैमरे चालू अवस्था में रहें और उनका डाटा नियमित रूप से संरक्षित किया जाए। साथ ही कोर्ट ने 5 जनवरी तक आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट मांगी है।
यह मामला पश्चिम बंगाल निवासी शौभिक बनर्जी की याचिका पर आधारित है। याचिकाकर्ता ने बताया कि चेक बाउंस मामले में वह धनबाद कोर्ट में जमानत के लिए आए थे, लेकिन धनबाद पुलिस ने उन्हें दो दिनों तक अवैध रूप से थाना परिसर में रोके रखा और जबरन दबाव बनाकर दूसरे पक्ष का पक्ष लिया। उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना बैंक मोड़ थाना में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी, किंतु पुलिस ने अदालत को बताया कि केवल दो दिन का ही सीसीटीवी बैकअप उपलब्ध है।
अदालत ने इस पर गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा कि धनबाद जैसे अपराधग्रस्त शहर में सीसीटीवी डेटा का सही रखरखाव न होना बेहद चिंताजनक है। अदालत ने सरकार को आदेश दिया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो और सभी थानों में रिकॉर्डिंग का पर्याप्त स्टोरेज सुनिश्चित किया जाए।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

पश्चिमी चम्पारण: 129 लीटर विदेशी शराब के साथ ट्रैक्टर जब्त, तस्कर गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 5:00 PM

बेतिया,15 दिसंबर(वार्ता)। बिहार के पश्चिमी चम्पारण मद्य निषेध और उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह नौतन के शिवराजपुर नहर के समीप छापेमारी कर 129.6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है।.

see more..

सारण: सड़क दुर्घटना में ऑटो रिक्शा चालक की मौत

15 Dec 2025 | 4:47 PM

छपरा, 15 दिसम्बर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में घायल एक ऑटो रिक्शा चालक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरांन हो गई।.

see more..

बिहार की राजनीति में जनसुराज का इंतेजार भले बढ़ गया है, लेकिन उम्मीदें खत्म नही हुई हैं: के.सी. सिन्हा

15 Dec 2025 | 4:19 PM

पटना,15 दिसंबर (वार्ता) प्रसिद्ध गणितज्ञ और हाल ही में संपन्न हुए बिहार चुनाव में कुम्हरार विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी केसी सिन्हा ने कहा कि बिहार की राजनीति में जनसुराज का इंतजार भले बढ़ गया है, लेकिन उम्मीदें खत्म नही हुई हैं।.

see more..

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचना जरूरी :अनिल कुमार

15 Dec 2025 | 3:43 PM

पटना, 15 दिसंबर (वार्ता)सूचना एवं जनसंपर्क विभाग(आईपीआरडी), पटना के निदेशक अनिल कुमार ने सोमवार को कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचना जरूरी है। श्री कुमार ने आज आईपीआरडी, पटना के निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद निदेशक अनिल कुमार ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर कामकाज की जानकारी ली और सभी शाखाओं का निरिक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना रहेगी। खासकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों और गांवों में रहने वाले लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए व.

see more..

झारखंड हाईकोर्ट से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, मारपीट मामले में दर्ज प्राथमिकी रद्द

15 Dec 2025 | 3:35 PM

रांची, 15 दिसंबर (वार्ता) झारखंड हाईकोर्ट ने गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद्द कर दिया है। .

see more..