Monday, Dec 15 2025 | Time 17:14 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार में 15 सीटों पर 50000 से अधिक मतो से हुआ जीत हार का फैसला

पटना, 18 नवंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार 15 सीटों पर 50000 से अधिक मतों से जीत-हार का फैसला हुआ।
बिहार में इस बार के चुनाव में 15 सीटें रूपौली, दीघा, सुगौली,गोपालपुर,औराई,आलमनगर,राजगीर (सुरक्षित),धमदाहा, झंझारपुर,जमुई, पीरपैती (सुरक्षित), बथनाहा,बांकीपुर ,रोसड़ा (सुरक्षित) और कहलगांव में जीत और हार का अंतर 50000 से अधिक मतो का रहा।
बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आठ , जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के छह और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक उम्मीदवारों ने 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से प्रचंड जीत हासिल की।
रुपौली विधानसभा सीट पर सबसे अधिक मतो के अंतर से जीत-हार का फैसला हुआ। जदयू उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल ने 73572 मतो के अंतर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार और पूर्व मंत्री बीमा भारती को पराजित किया। श्रीमती बीमा भारती ने इस सीट से पांच बार अपना दम दिखा चुकी हैं, जबकि कलाधर प्रसाद मंडल ने पहली यहां जीत का परचम लहराया। इस सीट पर निवर्तमान निर्दलीय विधायक शंकर सिंह तीसरे नंबर पर रहे।
मालदाह आम के लिये प्रसिद्व दीघा विधानसभा क्षेत्र से सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद के पुत्र और भाजपा के निवर्तमान विधायक संजीव चौरसिया ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा-माले) की प्रत्याशी दिव्या गौतम को 59079 मतो के अंतर से पराजित कर जीत की हैट्रिक लगायी। दिव्या गौतम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रिश्तेदार है।
सुगौली सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार और पूर्व विधान पार्षद राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल उम्मीदवार श्याम किशोर भारती को 58191 मतो के अंतर से मात दी।
गोपालपुर विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार और पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) उम्मीदवार प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव को 58135 मतो के अंतर से शिकस्त दी। इस बार के चुनाव में गोपालपुर विधानसभा सीट पर काबिज चार बार के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को जदयू ने बेटिकट कर दिया था। वह इस चुनावी समर में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे थे लेकिन उन्हें तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा।
औराई विधानसभा सीट से पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी और भाजपा उम्मीदवार रमा निषाद ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) उम्मीदवार भोगेंद्र सहनी को 57206 मतो के अंतर से पराजित किया और पहली बार विधानसभा पहुंची।
आलमनगर विधानसभा सीट से बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष और जदयू के कद्दावर नेता नरेन्द्र नारायण यादव ने वीआईपी उम्मीदवार नबीन कुमार 55465 मतो के अंतर से पराजित किया और आठवीं बार विधानसभा पहुंचे।
राजगीर (सुरक्षित) विधानसभा सीट से हरियाणा के पूर्व राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के पुत्र और जदयू के निवर्तमान विधायक कौशल किशोर ने भाकपा माले उम्मीदवार विश्वनाथ चौधरी को 55428 मतो के अंतर से पराजित किया और यह सीट फिर से अपने लिये सुरक्षित कर ली।
धमदाहा विधानसभा सीट से बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री और जदयू उम्मीदवार लेसी सिंह ने पूर्व सांसद और राजद उम्मीदवार संतोष कुमार को 55159 मतो के अंतर से मात दी और छठी बार विधानसभा पहुंची।
झंझारपुर विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र और बिहार सरकार में उद्योग मंत्री तथा भाजपा उम्मीदवार नीतीश मिश्रा ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) उम्मीदवार रामनारायण यादव 54849 मतो के अंतर से पराजित किया और पांचवी आर चुनावी अखाड़े में अपना दम दिखाया।जगन्नाथ मिश्रा ने भी इस सीट पर पांच बार प्रतिनधित्व किया था।
जमुई विधानसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह एवं पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की पुत्री और अंतर्राष्ट्रीय शूटर तथा भाजपा की निवर्तमान विधायक श्रेयसी सिंह ने राजद के उम्मीदवार शमसाद आलम को 54498 मतो के अंतर से मात दी और लगातार दूसरी बार विधानसभा पहुंची।
पीरपैंती (सुरक्षित) से भाजपा उम्मीदवार मुरारी पासवान ने राजद उम्मीदवार और पूर्व विधायक राम विलास पासवान को 53107 मतो के अंतर से पराजित किया और पहली बार विधानसभा पहुंचे। भाजपा ने यहां अपने विधायक ललन कुमार को बेटिकट कर मुरारी पासवान को उम्मीदवार बनाया था जो पार्टी की कसौटी पर खरे उतरे।
बथनाहा विधानसभा सीट से भाजपा के निवर्तमान उम्मीदवार अनिल कुमार ने कांग्रेस उम्मीदवार नवीन कुमार को 51769 मतो के अंतर से मात दी और दूसरी बार विधानसभा पहुंचे।
बांकीपुर विधानसभा सीट से बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री और भाजपा के निवर्तमान विधायक नितिन नबीन ने राजद की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 51396 मतो के अंतर से शिकस्त दी और चुनावी चौका लगाया।
रोसड़ा (सुरक्षित) विधानसभा सीट से भाजपा के निवर्तमान विधायक बीरेंद्र कुमार ने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वी.के.रवि को 50533 मतो के अंतर से पराजित किया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्री रवि के पक्ष में रोड शो भी किया था जिसका लाभ उन्हें नहीं मिला।
कहलगांव सीट से कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय सदानंद सिंह के पुत्र और जदयू उम्मीदवार शुभानंद मुकेश ने झारखंड सरकार में मंत्री संजय यादव के पुत्र और राजद उम्मीदवार रजनीश भारती को 50112 मतो के भारी अंतर से मात दी और पहली बार विधानसभा पहुंचे। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज निवर्तमान विधायक पवन कुमार यादव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे। वह चुनावी मुकाबले में तीसरे नंबर पर रहे। कहलगांव विधानसभा सीट से सवाधिक नौ बार सदानंद सिह ने जीत दर्ज की है।
प्रेम
वार्ता
More News

सारण: सड़क दुर्घटना में ऑटो रिक्शा चालक की मौत

15 Dec 2025 | 4:47 PM

छपरा, 15 दिसम्बर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में घायल एक ऑटो रिक्शा चालक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरांन हो गई।.

see more..

बिहार की राजनीति में जनसुराज का इंतेजार भले बढ़ गया है, लेकिन उम्मीदें खत्म नही हुई हैं: के.सी. सिन्हा

15 Dec 2025 | 4:19 PM

पटना,15 दिसंबर (वार्ता) प्रसिद्ध गणितज्ञ और हाल ही में संपन्न हुए बिहार चुनाव में कुम्हरार विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी केसी सिन्हा ने कहा कि बिहार की राजनीति में जनसुराज का इंतजार भले बढ़ गया है, लेकिन उम्मीदें खत्म नही हुई हैं।.

see more..

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचना जरूरी :अनिल कुमार

15 Dec 2025 | 3:43 PM

पटना, 15 दिसंबर (वार्ता)सूचना एवं जनसंपर्क विभाग(आईपीआरडी), पटना के निदेशक अनिल कुमार ने सोमवार को कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचना जरूरी है। श्री कुमार ने आज आईपीआरडी, पटना के निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद निदेशक अनिल कुमार ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर कामकाज की जानकारी ली और सभी शाखाओं का निरिक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना रहेगी। खासकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों और गांवों में रहने वाले लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए व.

see more..

झारखंड हाईकोर्ट से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, मारपीट मामले में दर्ज प्राथमिकी रद्द

15 Dec 2025 | 3:35 PM

रांची, 15 दिसंबर (वार्ता) झारखंड हाईकोर्ट ने गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद्द कर दिया है। .

see more..

रांची के ओरमांझी में भटके जंगली हाथी से दहशत, खेत में लगे फसलों को किया बर्बाद, दो ग्रामीण घायल

15 Dec 2025 | 3:27 PM

रांची, 15 दिसंबर (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी अपने झुंड से भटककर रिहायशी इलाके में घुस आया। .

see more..