Wednesday, Dec 17 2025 | Time 02:40 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


रोहतास : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को आग लगाकर जलाया, दरवाजे पर हुई मौत

डेहरी ऑन सोन, 18 नवंबर ( वार्ता) बिहार में रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया के बच्चा सिंह गली में प्रेम प्रसंग के मामले में लड़की पक्ष के उपर प्रेमी युवक के साथ मारपीट के बाद उसके शरीर को आग के हवाले कर हत्या करने का आरोप स्वजनों ने लगाया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मृतक किराये के एक मकान में ईदगाह मुहल्ला वार्ड 22 में रहता था। उसकी पहचान राकेश रजक के पुत्र अंकित कुमार (19) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भोजपुर जिले के आरा के मिल्की मुहल्ला का निवासी था। इस मामले में मृतक के पिता राकेश रजक ने बताया कि आज सुबह आठ बजे न्यू एरिया की रहने वाली युवती ने उनके पुत्र अंकित कुमार को अपने घर बुलाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकित की प्रेमिका के स्वजनों ने उसे बेरहमी से पहले पीटा, जिससे उसका सर फट गया। उसके बाद उन लोगों ने अंकित के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय डेहरी थानाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अतुलेश झा के निर्देश पर आगे की कार्रवाई शुरू की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है।
एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि न्यू एरिया क्षेत्र में एक युवक का जला हुआ शव बरामद होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। शव को जलाया हुआ प्रतीत हो रहा है। घटना की पुष्टि और कारणों का पता लगाने के लिए थाना दल मौके पर पहुंचा है और आसपास के लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
सं.शैलेश प्रेम
वार्ता
More News

भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के आवास और कार्यालय में छापेमारी

16 Dec 2025 | 9:01 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) विशेष निगरानी इकाई की टीम ने मंगलवार को आय से अधिक अर्जित सम्पत्ति मामले में भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के पटना और भागलपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। .

see more..

सात निश्चय भाग-3 की बदौलत शीघ्र विकसित राज्य बनेगा बिहार : डॉ. प्रेम कुमार

16 Dec 2025 | 8:57 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मंगलवार को कहा कि सात निश्चय भाग- 3 की बदौलत बिहार शीघ्र विकसित राज्य बनने की तरफ आगे बढ़ेगा। .

see more..

सहायक अवर निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को सजा

16 Dec 2025 | 8:40 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) पटना की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) समेत चार पुलिसकर्मियों को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा के साथ दस-दस हजार रुपए का जुर्माना भी किया। .

see more..

झारखंड में किसी भी मरीज का इलाज पैसों की वजह से न रुके : डॉ इरफान अंसारी

16 Dec 2025 | 8:36 PM

रांची, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड सरकार ने राज्य के गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए एक ऐतिहासिक और मानवीय फैसला लेते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। .

see more..

झारखंड में ही होगा अब 21 गंभीर बीमारियों का इलाज, बाहर जाने की जरूरत होगी खत्म

16 Dec 2025 | 8:35 PM

रांची, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड सरकार ने राज्य के नागरिकों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए एक बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। .

see more..