Wednesday, Dec 17 2025 | Time 03:26 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने पर 43 नेताओं के खिलाफ जारी किया नोटिस

पटना, 18 नवंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के चलते मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने 43 नेताओं को कारण बताओ (शोकॉज) नोटिस जारी कर दिया है।
प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुये बताया है कि नोटिस प्राप्त करने वाले व्यक्तियों ने चुनावी अवधि के दौरान मीडिया सहित अन्य सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर बयान दिये, जिससे कांग्रेस की छवि, प्रतिष्ठा और चुनावी प्रदर्शन पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
पार्टी की ओर से जारी नोटिस के तहत सभी 43 नेताओं को 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक अपना लिखित स्पष्टीकरण अनुशासन समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में अनुशासन समिति के अध्यक्ष श्री यादव ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय- सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में समिति कठोर कार्रवाई करने के लिये विवश होगी, जिसमें कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासन भी शामिल है।
जिन नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है उनमें पूर्व मंत्री अफाक आलम, पूर्व प्रवक्ता आनंद माधव, पूर्व विधायक छत्रपति यादव, पूर्व मंत्री वीणा शाही, पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही, पूर्व विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी समेत कंचना कुमारी, बच्चू कुमार बीरू, राज कुमार राजन, नागेंद्र पासवान विकल, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रदुमन्न यादव, सकीलुर रहमान, अशोक गगन, सूरज सिन्हा, उर्मिला सिंह नीलू, सुधा मिश्रा, अब्दुल बाकी सज्जन, वसी अख्तर, रमेश सिंह, कैशर खान, कुंदन गुप्ता, राज कुमार शर्मा, आशुतोष शर्मा, कुमार संजीत, नीरज कुमार, राणा अजय कुमार सिंह, रेखा पटेल, रीना देवी, अजय प्रताप सिंह, शिवनीती सिंह, सुदय शर्मा, सुनीता कुमारी, आदित्य पासवान, राहुल मिश्रा, अरविंद पासवान, खुशबू कुमारी, रवि गोल्डेन, निधि पांडेय, राजीव मेहता, धीरेंद्र कुमार सिंह और रवि सिंह राजपूत के नाम शामिल हैं।
प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने अपनी मंशा स्पष्ट करते हुए कहा है कि पार्टी में अनुशासन और एकता सर्वोच्च प्राथमिकता है। समिति ने चेतावनी दी है कि पार्टी को क्षति पहुंचाने वाले किसी भी प्रकार के कृत्य को अत्यंत गंभीरता से लिया जायेगा।
नीरज
वार्ता
More News

भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के आवास और कार्यालय में छापेमारी

16 Dec 2025 | 9:01 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) विशेष निगरानी इकाई की टीम ने मंगलवार को आय से अधिक अर्जित सम्पत्ति मामले में भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के पटना और भागलपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। .

see more..

सात निश्चय भाग-3 की बदौलत शीघ्र विकसित राज्य बनेगा बिहार : डॉ. प्रेम कुमार

16 Dec 2025 | 8:57 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मंगलवार को कहा कि सात निश्चय भाग- 3 की बदौलत बिहार शीघ्र विकसित राज्य बनने की तरफ आगे बढ़ेगा। .

see more..

सहायक अवर निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को सजा

16 Dec 2025 | 8:40 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) पटना की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) समेत चार पुलिसकर्मियों को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा के साथ दस-दस हजार रुपए का जुर्माना भी किया। .

see more..

झारखंड में किसी भी मरीज का इलाज पैसों की वजह से न रुके : डॉ इरफान अंसारी

16 Dec 2025 | 8:36 PM

रांची, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड सरकार ने राज्य के गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए एक ऐतिहासिक और मानवीय फैसला लेते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। .

see more..

झारखंड में ही होगा अब 21 गंभीर बीमारियों का इलाज, बाहर जाने की जरूरत होगी खत्म

16 Dec 2025 | 8:35 PM

रांची, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड सरकार ने राज्य के नागरिकों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए एक बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। .

see more..