Monday, Dec 15 2025 | Time 17:34 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


जाति से ऊपर उठा बिहार का जनमत, सुशासन और प्रगति के नाम पर जनता ने चुना नीतीश मॉडल: जदयू

पटना, 18 नवंबर (वार्ता) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम एवं परिमल कुमार ने संयुक्त बयान में कहा कि बिहार का जनमत जाति, धर्म से उपर उठ गया है और बिहार की जनता ने सुशासन और प्रगति के नाम पर मतदान करते हुए इतिहास रच दिया है।
जदयू के प्रवक्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बिहार के लोगों ने जिस विश्वास और प्रचंड समर्थन के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को आशीर्वाद दिया है, वह केवल एक चुनावी विजय नहीं, बल्कि बिहार के नवनिर्माण की यात्रा का अगला सुनहरा अध्याय है।
जदयू के नेता ने कहा कि यह जीत सिर्फ अंकों की नही, बल्कि बिहार की जनता की आकांक्षाओं की है। यह जाति, समुदाय और क्षेत्र की संकीर्ण दीवारों से ऊपर उठकर विकास, सुशासन और समावेशी प्रगति की जीत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले डेढ़ दशक से अधिक समय से बिहार का विकास एक मिसाल बन चुका है। कभी अपहरण उद्योग और अंधेरे में डूबे रहने वाले बिहार को आज देश के सबसे तेज गति से बढ़ने वाले राज्यों में शुमार किया जा रहा है।
जदयू के प्रवक्ता ने कहा को बिहार में सड़कें बनीं, बिजली घर घर पहुंची, स्कूलों में बच्चों कि संख्या बढ़ी, लड़कियों को साईकिल मिली, अस्पतालों में दवाइयां और डॉक्टर की व्यवस्था ठीक हुई, पंचायतों तक इंटरनेट पहुंचा, महिलाओं को आरक्षण का अधिकार मिला, शराबबंदी जैसे साहसिक फैसले हुए और इन सभी योजनाओं से बिहार प्रगति पथ पर चल पड़ा।
जदयू के नेता ने कहा कि जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह अब उन लोगों को नकार चुकी है जो केवल जाति और समुदाय के नाम पर वोट की राजनीति करते है और जिन्होंने दशकों तक बिहार को लूटा, अंधेरे में रखा और लोगों की गरीबी को अपना राजनीतिक हथियार बनाया। महागठबंधन का सूपड़ा साफ होना यह साबित करता है कि बिहार की जनता अब जागरूक है और सिर्फ विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि आज बिहार की अर्थव्यवस्था 8 प्रतिशत से अधिक की दर से बढ़ रही है और मुख्यमंत्री श्री कुमार का आगामी कार्याकाल औद्योगिक क्रांति का कार्यकाल होगा। निवेशक बिहार की ओर देख रहे हैं, स्टार्टअप्स बिहार में जन्म ले रहे हैं। युवा नौकरी मांगने की बजाय नौकरी देने की सोच रहे हैं।
शैलेश
वार्ता
More News

पश्चिमी चम्पारण: 129 लीटर विदेशी शराब के साथ ट्रैक्टर जब्त, तस्कर गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 5:00 PM

बेतिया,15 दिसंबर(वार्ता)। बिहार के पश्चिमी चम्पारण मद्य निषेध और उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह नौतन के शिवराजपुर नहर के समीप छापेमारी कर 129.6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है।.

see more..

सारण: सड़क दुर्घटना में ऑटो रिक्शा चालक की मौत

15 Dec 2025 | 4:47 PM

छपरा, 15 दिसम्बर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में घायल एक ऑटो रिक्शा चालक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरांन हो गई।.

see more..

बिहार की राजनीति में जनसुराज का इंतेजार भले बढ़ गया है, लेकिन उम्मीदें खत्म नही हुई हैं: के.सी. सिन्हा

15 Dec 2025 | 4:19 PM

पटना,15 दिसंबर (वार्ता) प्रसिद्ध गणितज्ञ और हाल ही में संपन्न हुए बिहार चुनाव में कुम्हरार विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी केसी सिन्हा ने कहा कि बिहार की राजनीति में जनसुराज का इंतजार भले बढ़ गया है, लेकिन उम्मीदें खत्म नही हुई हैं।.

see more..

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचना जरूरी :अनिल कुमार

15 Dec 2025 | 3:43 PM

पटना, 15 दिसंबर (वार्ता)सूचना एवं जनसंपर्क विभाग(आईपीआरडी), पटना के निदेशक अनिल कुमार ने सोमवार को कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचना जरूरी है। श्री कुमार ने आज आईपीआरडी, पटना के निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद निदेशक अनिल कुमार ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर कामकाज की जानकारी ली और सभी शाखाओं का निरिक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना रहेगी। खासकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों और गांवों में रहने वाले लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए व.

see more..

झारखंड हाईकोर्ट से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, मारपीट मामले में दर्ज प्राथमिकी रद्द

15 Dec 2025 | 3:35 PM

रांची, 15 दिसंबर (वार्ता) झारखंड हाईकोर्ट ने गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद्द कर दिया है। .

see more..