Monday, Dec 15 2025 | Time 10:46 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


अग्निवीर पासिंग आउट परेड में 962 नव–सैनिक हुए भारतीय सेना में शामिल, कर्नल मानवेंद्र सिवाच ने की परेड की समीक्षा, अभिभावकों को मिला ‘गौरव पदक’

रामगढ़, 03 दिसंबर (वार्ता) झारखंड के रामगढ़ स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर छावनी में बुधवार को अग्निवीरों की गौरवशाली पासिंग आउट परेड आयोजित की गई।
इस ऐतिहासिक अवसर पर
962 अग्निवीर रिक्रूट्स ने 31 सप्ताह के कठोर शारीरिक व मानसिक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद औपचारिक रूप से भारतीय सेना में शामिल होने का सम्मान प्राप्त किया।
परेड की समीक्षा पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के कार्यवाहक कमांडेंट कर्नल मानवेंद्र सिवाच, विशिष्ट सेवा मेडल द्वारा की गई। उन्होंने नव–सैनिकों समेत उनके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि अग्निवीरों ने कठिन प्रशिक्षण को पूरी लगन, अनुशासन और समर्पण से पूरा कर सेना के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत की है। कर्नल सिवाच ने ट्रेनिंग स्टाफ एवं इंस्ट्रक्टर के अथक प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने युवाओं को जिम्मेदार, सक्षम और दूरदर्शी सैनिकों के रूप में तैयार किया।
समारोह के दौरान अग्निवीरों ने संविधान, राष्ट्र की सुरक्षा, वर्दी के सम्मान और भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में सभी अभिभावकों को पारंपरिक ‘गौरव पदक’ प्रदान किया गया, जो सम्मान और गर्व की भावना का प्रतीक है।
सं./नीतिश/विनय
वार्ता
More News

रांची के डोरंडा कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र का किया गया उद्घाटन

14 Dec 2025 | 10:46 PM

रांची, 14 दिसम्बर (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा कॉलेज के परिसर में आज रविवार को“आत्मरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र” का उद्घाटन परियोजना निदेशक, झारखण्ड महिला विकास समिति-सह-निदेशक, समाज कल्याण किरण पासी एवं डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राज कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।.

see more..

आजसू का मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन, हेमंत सरकार पर बरसे सुदेश महतो

14 Dec 2025 | 7:53 PM

रांची, 14 दिसंबर (वार्ता) झारखंड के हजारीबाग में जिले में आजसू पार्टी की ओर से मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। .

see more..

नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

14 Dec 2025 | 7:41 PM

पटना, 14 दिसंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई और शुभकामनायें दी है।.

see more..

नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बिहार भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

14 Dec 2025 | 7:37 PM

पटना, 14 दिसंबर(वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर पर रविवार को कहा कि हाल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की मिली प्रचंड जीत का तोहफा प्रदेश को मिला है और पहली बार है कि बिहार के किसी नेता को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल हुआ है। .

see more..

पंकज कुमार पाल ने राजधानी अंतर्गत निर्माणाधीन प्रमुख सड़क एवं पुल परियोजनाओं का किया स्थल निरीक्षण

14 Dec 2025 | 7:20 PM

पटना, 14 दिसंबर (वार्ता) बिहार के पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने रविवार को पटना जिला अंतर्गत निर्माणाधीन महत्वपूर्ण सड़क एवं पुल परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक भी मौजूद रहे।.

see more..