Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:25 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


राजग सरकार जमीन, बालू, और शराब माफिया के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है : सम्राट

पटना, 05 दिसंबर (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार जमीन, बालू, और शराब माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
श्री चौधरी ने आज यहां आयोजित समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि गृह विभाग की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई को खत्म करना है। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से अवैध खनन पर ‘रियल-टाइम निगरानी’ तंत्र विकसित करने और जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने महिला सुरक्षा को लेकर एक बड़ी पहल के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में छेड़खानी रोकने और मनचलों पर अंकुश लगाने के लिए अभय ब्रिगेड का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह विशेष बल स्कूल-कॉलेज के आसपास, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर सक्रिय रहकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और किसी भी तरह की उत्पीड़न की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करेगा।
श्री चौधरी ने अधिकारियों को बिहार की यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने इसके लिए तीन महीने की डेडलाइन तय की है। उन्होंने जिलाधिकारियो और जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे उधमियों और औधोगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हर महीने बैठक कर उनकी समस्याओं को सुनें और समस्याओं का निदान करें।
श्री चौधरी ने कहा कि अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार अपराधियों के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि जो कानून तोड़ने की इच्छा रखते हैं, उन्हें या तो सुधरना होगा या राज्य छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रेम/शैलेश
वार्ता
More News

पटना में अलग-अलग आपराधिक मामले में 112 अपराधी गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 9:10 PM

पटना, 12 जनवरी (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 112 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।.

see more..

वाहन चोरी एवं तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 9:02 PM

पटना, 12 जनवरी (वार्ता) बिहार में पटना जिले की मालसलामी थाना की पुलिस ने वाहन चोरी एवं तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।.

see more..

जमुई जिले के मजोस एवं भंटा मैग्नेटाइट खनिज ब्लॉकों की नीलामी को लेकर 'रोड शो' का आयोजन

12 Jan 2026 | 8:55 PM

पटना, 12 जनवरी (वार्ता) बिहार के उप मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार सरकार द्वारा जमुई जिलान्तर्गत मजोस एवं भंटा मैग्नेटाइट ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया को लेकर सोमवार को रोड शो -2 का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया गया, जिसमें देशभर से निवेशकों एवं संबधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। .

see more..

जमुई : एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

12 Jan 2026 | 8:45 PM

जमुई, 12 जनवरी (वार्ता) बिहार में जमुई जिले के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।.

see more..

मुख्य सचिव ने 'एग्री स्टैक' एवं किसान रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा की, एनआईसी को तकनीकी सुधार के दिए निर्देश

12 Jan 2026 | 8:38 PM

पटना, 12 जनवरी (वार्ता) बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में सोमवार को 'एग्री स्टैक' एवं किसान रजिस्ट्री अभियान से संबंधित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। .

see more..