Monday, Sep 7 2026 | Time 11:21 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस विनय चौबे की मुश्किलें बढ़ीं, पत्नी से एसीबी की दूसरी पूछताछ

रांची, 07 दिसंबर (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड स्थित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता के आवास पर रविवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम पूछताछ करने पहुंची।
एसीबी के डीआईजी, एसपी और अन्य अधिकारी इस पूछताछ में मौजूद थे। यह दूसरी बार है जब जांच टीम स्वप्ना संचिता के घर पहुंचकर पूछताछ कर रही है। इससे पहले 3 दिसंबर को भी वित्तीय लेनदेन और विभिन्न संपत्तियों से जुड़े सवाल उनसे पूछे गए थे।
ज्ञातव्य है कि 24 नवंबर को एसीबी ने आईएएस विनय चौबे के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें कुल सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस सूची में उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, करीबी मित्र विनय सिंह, साले शिपिज त्रिवेदी, शिपिज की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी और चौबे के ससुर एसएन त्रिवेदी शामिल हैं। प्राथमिकी में करोड़ों की गड़बड़ी, फर्जी वित्तीय लेनदेन और परिजनों व कर्मचारियों के माध्यम से हेराफेरी कर संपत्ति जुटाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
एसीबी की प्रारंभिक जांच के अनुसार, विनय चौबे ने भ्रष्टाचार के जरिए भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की और उसे विभिन्न रिश्तेदारों व परिचितों के नाम पर निवेश किया। वर्तमान में विनय चौबे और उनके करीबी मित्र विनय सिंह पहले से ही शराब और भूमि घोटाले से जुड़े मामलों में जेल में बंद हैं।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

रोहतास : आपसी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में किशोर घायल, छह गिरफ्तार

07 Sep 2026 | 10:41 AM

सासाराम, 07 सितंबर (वार्ता)बिहार में रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि घायल की पहचान मोची पासवान के पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। गोली उसके जांघ में लगी है। उसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।.

see more..

रोहतास : महिला समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या

07 Sep 2026 | 10:30 AM

सासाराम,07 सितंबर (वार्ता)बिहार में रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मृतकों की पहचान मणि भूषण कुमार और ननकी देवी के रूप में हुई है। मणि भूषण कुमार अविवाहित थे और ननकी देवी के साथ पिछले कई वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। ननकी देवी के बच्चे भी उनके साथ रहते थे।.

see more..

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर रांची विश्वविद्यालय बंद, परीक्षाएं स्थगित

06 Sep 2026 | 10:22 PM

रांची, 06 सितंबर (वार्ता) झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में भी गहरा शोक है। .

see more..

अवैध हथियार के साथ दो लोग गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 9:50 PM

दरभंगा, 06 सितंबर (वार्ता) बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस के सुमन ने रविवार को बताया कि कमतौल थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना अंतर्गत वाजितपुर गांव में छापेमारी कर एक देशी पिस्तौल , पांच कारतूस और एक कार बरामद किया है। इस मामले में मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के यूनियन टोल वार्ड संख्या-03 निवासी राजा कुमार साह उर्फ राजा साह तथा दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के जलवारा वार्ड संख्या-08 निवासी मोहम्मद गुलाब को विधिवत गिरफ्तार किया गया।.

see more..

सुपौल में पिकअप वैन से 832 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 9:06 PM

सुपौल, 6 सितंबर (वार्ता)। बिहार में सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक पिकअप वैन से 832 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।.

see more..