Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:16 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पटना में अलग-अलग आपराधिक मामले में 94 अपराधी गिरफ्तार

पटना, 07 दिसंबर (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 94 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि शनिवार को लूट के कांड में एक, एससी/एसटी कांड में एक,बलात्कार कांड में एक,हत्या के प्रयास कांड में 11, अन्य विशेष प्रतिवेदित कांडों में 11,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांडों में 41, शराब तस्कर-होम डिलीवरी मामले में नौ तथा शराब पीने वाले 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलो में 78.48 लीटर देशी शराब, 491 लीटर विदेशी शराब, एक आग्नेयास्त्र, दो कारतूस, 228 ग्राम गांजा, छह वाहन, दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान जप्त किया गया है।
प्रेम
वार्ता
More News

पटना में अलग-अलग आपराधिक मामले में 112 अपराधी गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 9:10 PM

पटना, 12 जनवरी (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 112 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।.

see more..

वाहन चोरी एवं तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 9:02 PM

पटना, 12 जनवरी (वार्ता) बिहार में पटना जिले की मालसलामी थाना की पुलिस ने वाहन चोरी एवं तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।.

see more..

जमुई जिले के मजोस एवं भंटा मैग्नेटाइट खनिज ब्लॉकों की नीलामी को लेकर 'रोड शो' का आयोजन

12 Jan 2026 | 8:55 PM

पटना, 12 जनवरी (वार्ता) बिहार के उप मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार सरकार द्वारा जमुई जिलान्तर्गत मजोस एवं भंटा मैग्नेटाइट ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया को लेकर सोमवार को रोड शो -2 का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया गया, जिसमें देशभर से निवेशकों एवं संबधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। .

see more..

जमुई : एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

12 Jan 2026 | 8:45 PM

जमुई, 12 जनवरी (वार्ता) बिहार में जमुई जिले के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।.

see more..

मुख्य सचिव ने 'एग्री स्टैक' एवं किसान रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा की, एनआईसी को तकनीकी सुधार के दिए निर्देश

12 Jan 2026 | 8:38 PM

पटना, 12 जनवरी (वार्ता) बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में सोमवार को 'एग्री स्टैक' एवं किसान रजिस्ट्री अभियान से संबंधित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। .

see more..