Tuesday, Jan 13 2026 | Time 04:26 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के दो सदस्यों से एनआईए करेगी हिरासती पूछताछ

पटना, 08 दिसंबर (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में चल रहे अंतर्राज्यीय अवैध हथियारों और कारतूस तस्करी के कथित नेटवर्क के मामले में गिरफ्तार दो अभियुक्तों को सोमवार को हिरासती पूछताछ के लिए दस दिनों के पुलिस रिमांड पर एनआईए को सौंपे जाने का आदेश दिया ।
एनआईए ने हरियाणा राज्य के निवासी पिता- पुत्र विजय कालरा और कुश कालरा को गिरफ्तार करने के बाद आज विशेष न्यायाधीश अभिजीत कुमार की अदालत में पेश किया जहां विशेष अदालत ने दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में लेने के बाद जेल भेजे जाने का आदेश दिया। उसके बाद एनआईए की ओर से एक आवेदन दाखिल कर इन अभियुक्तों से हिरासती पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर सौंपे जाने की प्रार्थना की गई।
आवेदन पर सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों अभियुक्तों को दस दिनों के पुलिस रिमांड पर हिरासती पूछताछ के लिए एनआईए को सौंपे जाने का आदेश काराधीक्षक को दिया है।
एनआईए ने यह प्राथमिकी आर सी 01/2025 के रूप में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1) बी,26, 35, 25 (1ए ए) के तहत 17 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज की है । अदालत में यह मुकदमा विशेष वाद संख्या 7/2025 के रूप में दर्ज किया गया है ।
प्राथमिकी के अनुसार 22 जून 2025 को नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की 117 गोलियां बरामद हुई जिनके लिए रहुई थाना कांड संख्या 363/ 2025 दर्ज किया गया । उसी दिन कैमूर जिले के मोहनिया थाना में एक प्राथमिकी संख्या 554/ 2025 दर्ज की गई जिसमें 8 एमएम की 2950 गोलियां तथा 32 बोर की 750 गोलियां बरामद की गई थी। फिर ठीक उसी दिन नालंदा जिले के सोहसराय थाना में प्राथमिकी संख्या 169 /2025 दर्ज की गई जिसमें 9 एमएम की 444 और पॉइंट 38 बोर की 273 गोलियां बरामद की गई थी। इसके अलावा कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए थे।
जांच में तीनों मामले एक दूसरे से आपस में जुड़े हुए मिले तथा तीनों मामलों में सभी अभियुक्तों की संलिप्तता पाई गई। इसके अलावा बड़े आपराधिक षड्यंत्र का भी पता चला । उसके बाद सूचीबद्ध मामलों की श्रेणी में आने के कारण सरकार के आदेश से एनआईए ने इस मामले में तीनों मामलों को मिलकर अपनी प्राथमिकी दर्ज की है ।
एनआईए ने हाल ही में उपरोक्त तीनो राज्यों में लगभग 22 ठिकानों पर अपनी अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी की थी और बड़े पैमाने पर अवैध कारतूस और हथियार बरामद किए जाने का दावा किया था। एनआईए ने अंतर्राज्यीय अवैध हथियारों की तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा करता है करते हुए अभी तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है । जांच अभी जारी है।
सं.प्रेम
वार्ता
More News

पटना में अलग-अलग आपराधिक मामले में 112 अपराधी गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 9:10 PM

पटना, 12 जनवरी (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 112 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।.

see more..

वाहन चोरी एवं तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 9:02 PM

पटना, 12 जनवरी (वार्ता) बिहार में पटना जिले की मालसलामी थाना की पुलिस ने वाहन चोरी एवं तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।.

see more..

जमुई जिले के मजोस एवं भंटा मैग्नेटाइट खनिज ब्लॉकों की नीलामी को लेकर 'रोड शो' का आयोजन

12 Jan 2026 | 8:55 PM

पटना, 12 जनवरी (वार्ता) बिहार के उप मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार सरकार द्वारा जमुई जिलान्तर्गत मजोस एवं भंटा मैग्नेटाइट ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया को लेकर सोमवार को रोड शो -2 का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया गया, जिसमें देशभर से निवेशकों एवं संबधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। .

see more..

जमुई : एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

12 Jan 2026 | 8:45 PM

जमुई, 12 जनवरी (वार्ता) बिहार में जमुई जिले के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।.

see more..

मुख्य सचिव ने 'एग्री स्टैक' एवं किसान रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा की, एनआईसी को तकनीकी सुधार के दिए निर्देश

12 Jan 2026 | 8:38 PM

पटना, 12 जनवरी (वार्ता) बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में सोमवार को 'एग्री स्टैक' एवं किसान रजिस्ट्री अभियान से संबंधित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। .

see more..