Sunday, Feb 15 2026 | Time 16:26 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिये दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

पटना, 10 जनवरी (वार्ता) भवन निर्माण विभाग की ओर से शनिवार से प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों के उच्च गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य को सुनिश्चित करने के लिये दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर बिहार उपभाग के सभी अभियंताओं, संवेदकों एवं संवेदकों के साइट इंजीनियर्स ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने किया। उन्होंने सभी अभियंताओं, संवेदकों तथा उनके साइट इंजीनियर्स को संबोधित करते हुए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों के निर्माण में तकनीकी मानकों का पालन करने एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण को लेकर निदेश दिया। उन्होंने अभियंताओं एवं संवेदकों को स्पष्ट निदेश दिया कि परियोजना को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण करें। निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
श्री रवि ने कहा कि प्रत्येक परियोजना पर साइट इंजीनियर की अनिवार्य रूप से मौजूदगी हो जिससे प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो सके। इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आने वाले समय में अभियंताओं एवं संवेदकों के लिए आयोजित किए जाएंगे।
यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 जनवरी, 2026 तक चलेगा और कार्यक्रम के अंतिम दिन दक्षिण बिहार उपभाग एवं पटना उपभाग के अभियंता एवं संवेदक शामिल होंगे।
भवन निर्माण विभाग द्वारा राज्य में 240 प्रखंडों में जर्जर अथवा गैर-मरम्मति योग्य प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों के नए भवनों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, 59 भवनहीन प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं आवासीय परिसर भवन का निर्माण एवं परिसर के विकास कार्य किया जा रहा है। प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं आवासीय परिसर के निर्माण हेतु प्रति प्रखंड 30 करोड़ 74 लाख 17 हजार रुपये तथा पुराने भवन की जगह नये प्रखंड सह-अंचल कार्यालय भवन के निर्माण के लिए प्रति प्रखंड 16 करोड़ 62 लाख 10 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।
प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के प्रशासनिक भवन (जी 2) में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी सहित प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारियों के कार्यालय, आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल, आरटीपीएस काउंटर, कैंटिन और रिकॉर्ड रूम की व्यवस्था होगी। प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय परिसरों में प्रशासनिक भवन के साथ-साथ आवासीय सुविधाएं भी होंगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए भी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। भवनों की छत पर सोलर पैनल का अधिष्ठापन किया जाएगा, जिससे कार्यालय भवन में बिजली की बचत होगी।
इस अवसर पर विभाग के अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अभियंता प्रमुख, मुख्य वास्तुविद, मुख्य अभियंता एवं निदेशक अनुश्रवण सहित उत्तर बिहार उपभाग के सभी संबंधित अभियंता, संवेदक एवं साइट इंजीनियर्स उपस्थित रहे।
प्रेम
वार्ता
More News

बिहार में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि का पर्व

15 Feb 2026 | 12:52 PM

पटना, 15 फरवरी (वार्ता) भगवान शंकर की अराधना का पर्व महाशिवरात्रि बिहार में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।.

see more..

नीतीश ने कुर्जी नाला तथा आनन्दपुरी नाला का निर्माण तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

15 Feb 2026 | 12:29 PM

पटना, 15 फरवरी (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कुर्जी नाला और आनन्दपुरी नाला का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया है।.

see more..

भभुआ: कुदरा थाना मामले में दो दोषियों को तीन- तीन वर्षों का सश्रम कारावास

15 Feb 2026 | 12:21 PM

कैमूर, 15 फरवरी (वार्ता) बिहार में भभुआ जिले के कुदरा थाना कांड में नामजद अभियुक्त अनुप तिवारी और अभय कुमार सिंह को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए तीन- तीन वर्षों के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।.

see more..

जमुई: यह सिर्फ मैच नहीं, भावनाओं का है संग्राम: श्रेयसी सिंह

15 Feb 2026 | 12:05 PM

जमुई, 15 फरवरी (वार्ता) बिहार सरकार में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने रविवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनायें दीं और कहा है कि यह मैच केवल खेल नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा अवसर है।.

see more..

साफ-सुथरी और व्यवस्थित शहर के लिए दें रमा खलखो को वोट : शिल्पी नेहा तिर्की

14 Feb 2026 | 10:51 PM

रांची, 14 फरवरी (वार्ता) झारखंड के पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की प्रचार अभियान में शामिल हो गई हैं। .

see more..