Sunday, Feb 15 2026 | Time 17:29 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


वाहन चोरी एवं तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार

पटना, 12 जनवरी (वार्ता) बिहार में पटना जिले की मालसलामी थाना की पुलिस ने वाहन चोरी एवं तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि देर रात मालसलामी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक अपराधी चोरी का टेंपो बाजार समिति में बेचने आया हुआ है। सूचना के आधार पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
सूत्रों ने बताया कि छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार समिति परिसर से एक चोरी के ऑटो के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त मुन्ना कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर कुल 04 चोरी के सीएनजी ऑटो एवं 05 स्कूटी बरामद की और इस क्रम में इसमें संलिप्त एक अन्य अभियुक्त रोशन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।उक्त घटनाओं में संलिप्त अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिये छापामारी की जा रही है।
प्रेम/शैलेश
वार्ता
More News

पहाड़ी मंदिर समेत राजधानी के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा रांची

15 Feb 2026 | 4:54 PM

रांची, 15 फरवरी (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर समेत कई शिवालयों में शिवभक्ति में डूबा नजर आया। .

see more..

बिहार महाशिवरात्रि धूम दो अंतिम पटना

15 Feb 2026 | 12:52 PM

आचार्य राकेश झा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर आज रात्रि 07:40 बजे तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा इसके बाद शिव के प्रिय श्रवण नक्षत्र विद्यमान होगा। ये दोनों ही नक्षत्र भगवान शिव के प्रिय नक्षत्र है। ऐसे शुभ योग में उमा-महेश्वर की अराधना बहुत ही फलदायी होगी। श्रद्धालु व्रत, पूजा और पाठ के साथ जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर शिव-पार्वती की कृपा पाएंगे I चारों पहर में भोलेनाथ की विधिवत पूजा होगी। श्रद्धालु पूजा के बाद ॐ नमः शिवाय, हर हर महादेव, महामृत्युंजय मंत्र का जाप, रुद्राष्टक, शिव पंचाक्षर, शिव तांडव, लिंगाष्टक, बिल्वाष्टक, शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ कर अपने आराध्य को प्रसन्न करेंगे।.

see more..

बिहार में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि का पर्व

15 Feb 2026 | 12:52 PM

पटना, 15 फरवरी (वार्ता) भगवान शंकर की अराधना का पर्व महाशिवरात्रि बिहार में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।.

see more..

नीतीश ने कुर्जी नाला तथा आनन्दपुरी नाला का निर्माण तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

15 Feb 2026 | 12:29 PM

पटना, 15 फरवरी (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कुर्जी नाला और आनन्दपुरी नाला का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया है।.

see more..

भभुआ: कुदरा थाना मामले में दो दोषियों को तीन- तीन वर्षों का सश्रम कारावास

15 Feb 2026 | 12:21 PM

कैमूर, 15 फरवरी (वार्ता) बिहार में भभुआ जिले के कुदरा थाना कांड में नामजद अभियुक्त अनुप तिवारी और अभय कुमार सिंह को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए तीन- तीन वर्षों के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।.

see more..