Friday, Mar 13 2026 | Time 19:44 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पच्चीस वर्षीय युवा झारखंड राज्य के विकास के लिए बजट मे प्रावधान का ना होना केंद्र की राज्यों के साथ भेदभाव की नीति को स्पष्ट करता है: केशव महतो कमलेश

रांची, 01 फरवरी (वार्ता) झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में समाज का कौन सा वर्ग केंद्र बिंदु में है साफ नहीं है और यह बजट किसके लिए बनाया गया है इससे कौन लाभान्वित होगा किसी को समझ में नहीं आ रहा है।
श्री महतो ने आज कहा कि “टैक्स को चोरों को छूट बाकि जनता को झूठ" यही इस बजट का सार है। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट पूरी तरह मीठे शब्दों का पुलिंदा मात्र है। हर वर्ष कृषि शिक्षा रक्षा स्वास्थ्य सभी के बजट में कटौती की जा रही है।
श्री महतो ने कहा कि इंद्रजाल की तरह पूरी तरह भ्रम का बजट है। उद्योग कृषि स्वास्थ्य शिक्षा हर क्षेत्र में निराशा है। देश को खनिज उपलब्ध कराने की दिशा में झारखंड की भूमिका अव्वल नंबर की है लेकिन रेयर अर्थ कॉरिडोर से झारखंड को दूर रखा गया है,उड़ीसा को इसमें शामिल किया गया क्योंकि वहां भाजपा की सरकार है। एमएसएमई सेक्टर में कम राशि का प्रावधान मझौले, छोटे उद्योगों को हतोत्साहित करेगा,पहले से आर्थिक मार झेल रहे लाखों उद्योग इससे प्रभावित होंगे। सबसे ज्यादा निराशा कृषि जगत को हुई है, उम्मीद थी कि किसान सम्मन निधि की राशि बढ़ाई, किसानों के लिए छूट की घोषणा की जाएगी लेकिन इसकी जगह विदेश की सैर करने वालों को टैक्स में छूट दी गई है। टैक्स चोरों को छूट दी गई है चोरी पर दंड नहीं जुर्माना लगेगा यह टैक्स चुराने वालों प्रोत्साहित करने का कदम है। पूंजीगत व्यय में गत वर्ष की तुलना में सिर्फ एक लाख करोड़ की वृद्धि और सपना विकसित भारत का दिखा रहे हैं।
श्री महतो ने झारखंड के लिए पूरी तरह निराशाजनक बजट बताया। 25 वर्षीय युवा झारखंड राज्य के विकास के लिए बजट मे प्रावधान का ना होना केंद्र की राज्यों के साथ भेदभाव की नीति को स्पष्ट करता है। वर्तमान को नकारकर कर भारतवासियों को 2047 का सपना दिखाकर भरमाने कोशिश की गई है।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

बिहार दिवस : शिक्षा विभाग के सचिव ने गांधी मैदान में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया

13 Mar 2026 | 7:33 PM

पटना,13 मार्च (वार्ता) बिहार दिवस 2026 के भव्य आयोजन को सफल बनाने की दिशा में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार ने गांधी मैदान, पटना में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।.

see more..

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमत और किल्लत को लेकर जोरदार हंगामा

13 Mar 2026 | 7:30 PM

रांची, 12 मार्च (वार्ता) झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन आज सदन में राज्य में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमत और किल्लत को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। .

see more..

मधेपुरा: आपसी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो साथी घायल

13 Mar 2026 | 7:27 PM

मधेपुरा,13 मार्च (वार्ता) मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत वार्ड-11 में गुरुवार की रात बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।.

see more..

रोजगार मेला में युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण 131 युवा चयनित

13 Mar 2026 | 7:25 PM

पटना,13 मार्च (वार्ता) बिहार में पटना जिले के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष रोजगार मेला का आयोजन किया गया।.

see more..

बिहार प्रदूषण पानी छिड़काव दो अंतिम पटना

13 Mar 2026 | 7:21 PM

696 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान धूल नियंत्रण मानकों का पालन नहीं करने वाले 49 स्थलों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद किया गया अथवा जुर्माना लगाया गया।इस कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माण स्थलों से कुल 1,54,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।.

see more..