Friday, Mar 13 2026 | Time 20:49 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची में आर्थिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बजट परिचर्चा कार्यक्रम हुआ आयोजित

रांची, 01 फरवरी (वार्ता) झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची में आज आर्थिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बजट परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में सदन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार 9 वीं बार प्रस्तुत बजट भाषण को सुना गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक, प्रवक्ता प्रतुल शाह देव, राफिया नाज सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी, सह प्रभारी रजनीश पांडेय, आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक सीए जेपी शर्मा सहित विभिन्न संस्थानों से प्रमुख सीए, सीएस, प्राध्यापक, अधिवक्ता, चिकित्सक उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट सर्व समावेशी , विकासोन्नुमुख और रोजगारोन्मुख बजट है।
श्री साहू ने कहा कि गरीब किसान, महिला केंद्रित बजट संभावनाओं के अनेक मार्ग को प्रशस्त करने वाला है। बुनियादी सुविधाओं रेल, सड़क, स्वास्थ्य, लघु कुटीर उद्योग को विकसित करने वाला यह बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट नए संकल्पों का बजट है, नए सुधारों का बजट है और कर्तव्यों को सुनिश्चित करने वाला बजट है।
प्रदेश कार्यालय रांची में बजट भाषण के बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज सदन में पेश केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत बनाने का बजट है।
श्री मरांडी ने कहा कि यह बजट महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने वाला बजट है। इसमें रोजगार सृजन पर जोर दिया गया है।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह बजट एक भारत श्रेष्ठ भारत को मजबूती प्रदान करने वाला बजट है।
बजट को प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, सहित प्रदेश पदाधिकारी गण ने सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, और धन्यवाद ज्ञापन जेपी शर्मा ने किया।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

जन सुराज ने पार्टी कार्यालय में किया इफ्तार पार्टी का आयोजन, सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

13 Mar 2026 | 8:38 PM

पटना, 13 मार्च (वार्ता) जनसुराज पार्टी ने रमज़ान के महीने में शुक्रवार को पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया।.

see more..

मोदी देंगे बंगाल को विकास योजनाओं की सौगात, करेंगे 18,680 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास : मंगल पांडे

13 Mar 2026 | 8:25 PM

पटना, 13 मार्च (वार्ता) बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री तथा पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रभारी मंगल पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की धरती शनिवार को विकास और परिवर्तन के नए अध्याय की साक्षी बनने जा रही है। .

see more..

बिहार राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला दो अंतिम पटना

13 Mar 2026 | 8:11 PM

आज इस मेला में पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, सारण, सिवान एवं गोपालगंज जिले के 2725 किसानों ने भाग लिया। आज तक इस प्रदर्शनी-सह-मेला में राज्य के 15 हजार से अधिक किसान/आगन्तुक आये। इस मेले में किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं है। कोई भी किसान/व्यक्ति स्वेच्छा से इस प्रदर्शनी/मेला में भाग ले सकते हैं। .

see more..

राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला (एग्रो बिहार, 2026) में कृषि यंत्रों का प्रदर्शन

13 Mar 2026 | 8:10 PM

पटना,13 मार्च (वार्ता) राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला (एग्रो बिहार, 2026) में किसानों को कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, उनके बारे में तकनीकी जानकारी तथा उन्हें कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ एक ही साथ मिल रहा है। .

see more..

मंदिरी नाला परियोजना का निरीक्षण

13 Mar 2026 | 7:59 PM

पटना, 13 मार्च (वार्ता) नगर आयुक्त सह पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक यशपाल मीणा ने शुक्रवार को पटना में शहरी आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने की दिशा में चल रही महत्वपूर्ण परियोजना मंदिरी नाला का निरीक्षण किया।.

see more..