Friday, Mar 13 2026 | Time 19:53 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड सरकार राज्य में सफल और समृद्ध किसान बनाने को लेकर चला रही है हर तरह की योजना: शिल्पी नेहा तिर्की

रांची, 06 फरवरी (वार्ता) झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची के रातू प्रखंड के तिगरा में जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी/कार्यशाला 2026 का उदघाटन किया।
इस मौके पर मंत्री सुश्री तिर्की ने स्टॉल भ्रमण के साथ किसानों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया। कृषि मेला को संबोधित करते हुए सुश्री तिर्की ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में जिला स्तरीय कृषि मेला करने का उद्देश्य ग्रामीण किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाना है।
सरकार राज्य में सफल और समृद्ध किसान बनाने के लिए हर तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। चाहे वो बात खेती बाड़ी से जुड़ी हो, मत्स्य पालन से जुड़ी हो, पशुपालन से जुड़ी हो या समिति बना कर कृषि के क्षेत्र में काम करने वाले किसानों से जुड़ी हो।
सुश्री तिर्की ने कहा कि कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग किसानों को सब्सिडी पर योजनाओं का लाभ देने का काम कर रहा है। अलग-अलग योजनाओं में 50 से 90 प्रतिशत तक किसानों को सब्सिडी के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। किसान कैसे मजबूत बनें इसको लेकर कदम - कदम पर सरकार उनके साथ खड़ी है।
सुश्री तिर्की ने कहा कि आज तेजी के साथ ग्रामीण इलाकों में जमीन की बिक्री हो रही है। हमें अपनी जमीन-अपने गांव की जमीन को बचाना होगा, क्योंकि उसी से हमारी पहचान है। जल-जंगल और जमीन के संरक्षण को लेकर जागरूक रहते हुए संघर्ष को तेज करने की जरूरत है। समाज को जाति-धर्म के नाम पर बांटने एवं तोड़ने का चक्रव्यू कर रहे राजनीतिक व्यापारियों से बचना होगा। अगर हम उनके चक्रव्यू में फंस गए तो अपनी पहचान को नहीं बचा पाएंगे।
जिला स्तरीय किसान मेला में लगे स्टॉल का कृषि मंत्री ने भ्रमण कर विस्तार से जानकारी ली। साथ ही उपस्थित लोगों से स्टॉल का भ्रमण करने की अपील की। इस मौके पर परिसंपत्ति वितरण के तहत ट्रैक्टर, बाइक विथ आईस बॉक्स, केसीसी, संरक्षित फूलों की खेती, गाय वितरण, मिलेट मिशन के लाभुकों के बीच योजना का लाभ दिया।
कृषि मेला में सचिव अबू बक्कर सिद्दीक़ी, जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, संगीता तिर्की, रियाजुल, कुशल उरांव, सुखदेव उरांव, सविता तिर्की, रंजीत पाहन, अनिल उरांव सहित जिला के विभागीय अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड पुलिस को 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे, अत्याधुनिक 12 नए थानों का किया ऑनलाइन शिलान्यास

13 Mar 2026 | 7:41 PM

रांची, 13 मार्च (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज विधानसभा परिसर, रांची में आयोजित एक समारोह में झारखंड पुलिस को कुल 1,485 आधुनिक वाहनों का वितरण किया।.

see more..

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत बिहार के किसानों के बैंक खाते में 1467 करोड़ रूपये से अधिक की राशि हस्तांरित

13 Mar 2026 | 7:41 PM

पटना,13 मार्च (वार्ता) बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 22वीं किस्त में बिहार के 73 लाख से अधिक किसानों के बैंक खाते में 1467 करोड़ रूपये से अधिक की राशि हस्तांरित की गयी है।.

see more..

भागलपुर: तीन दिवसीय विक्रमशिला महोत्सव का हुआ शुभारंभ

13 Mar 2026 | 7:40 PM

भागलपुर, 13 मार्च (वार्ता)। बिहार में भागलपुर जिले के अंतीचक गांव के पास पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय विक्रमशिला महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ।.

see more..

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विधानसभा में नेतरहाट आवासीय विद्यालय, लातेहार के विद्यार्थियों ने की मुलाकात

13 Mar 2026 | 7:34 PM

रांची, 13 मार्च (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में नेतरहाट आवासीय विद्यालय, लातेहार के विद्यार्थियों ने मुलाकात की।.

see more..

बिहार दिवस तैयारी निरीक्षण दो अंतिम पटना

13 Mar 2026 | 7:34 PM

निरीक्षण के दौरान सचिव दिनेश कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जायें। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह बिहार की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और विकास का उत्सव है और यह आयोजन हर दृष्टि से भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, सजावट एवं तकनीकी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।.

see more..