Friday, Mar 13 2026 | Time 19:38 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


सपने वे नहीं हैं जो नींद में देखते हैं, बल्कि सपने वे होते हैं जो उन्हें पूरा किए बिना सोने नहीं देते: राज्यपाल

रांची, 06 फरवरी (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज जिला रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, चास, बोकारो में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना राज्य के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।
जब विद्यालय के नाम में ही ‘एक्सीलेंस’ अर्थात उत्कृष्टता निहित है, तो विद्यार्थियों का लक्ष्य भी हर हाल में उत्कृष्टता प्राप्त करना होना चाहिए।
श्री गंगवार ने कहा कि विद्यार्थियों से केवल उनके अभिभावकों को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को बड़ी अपेक्षाएँ हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा समय के महत्व को समझने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सीखी गई छोटी-बड़ी आदतें—जैसे समय पर आना, नियमित अभ्यास करना और अनुशासन बनाए रखना, जीवन में आगे चलकर सफलता की आधारशिला बनती हैं।
श्री गंगवार ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सपने वे नहीं हैं जो नींद में देखते हैं, बल्कि सपने वे होते हैं जो उन्हें पूरा किए बिना सोने नहीं देते। उन्होंने कहा कि परिस्थितियाँ कैसी भी हों, आत्मविश्वास, परिश्रम और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने तथा अध्ययन और आत्म-विकास पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी।
श्री गंगवार ने अपने संघर्षशील जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि जब वे दो वर्ष के भी नहीं थे, तभी उनके पिता जी का देहांत हो गया था। वे ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं। आज जो भी हैं, इसमें उनके माता का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियाँ भी व्यक्ति को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकतीं, यदि उसके भीतर दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास हो।
श्री गंगवार ने संवाद के क्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया तथा कहा कि अनावश्यक रूप से अन्य दिशाओं में ध्यान भटकाना अपने साथ अन्याय करना है।
श्री गंगवार ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार उसकी शिक्षा होती है। उन्होंने कहा कि राज्य में बारहवीं तक की शिक्षा की स्थिति अच्छी तो है, किन्तु उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पीछे हैं। इसमें सुधार लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता के त्याग को स्मरण रखने तथा शिक्षकों का सम्मान करने का आग्रह किया।
श्री गंगवार ने संवाद के क्रम में विद्यार्थियों से कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो तो वे उन्हें पत्र लिखकर अवगत करा सकते हैं।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

बिहार दिवस : शिक्षा विभाग के सचिव ने गांधी मैदान में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया

13 Mar 2026 | 7:33 PM

पटना,13 मार्च (वार्ता) बिहार दिवस 2026 के भव्य आयोजन को सफल बनाने की दिशा में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार ने गांधी मैदान, पटना में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।.

see more..

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमत और किल्लत को लेकर जोरदार हंगामा

13 Mar 2026 | 7:30 PM

रांची, 12 मार्च (वार्ता) झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन आज सदन में राज्य में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमत और किल्लत को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। .

see more..

मधेपुरा: आपसी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो साथी घायल

13 Mar 2026 | 7:27 PM

मधेपुरा,13 मार्च (वार्ता) मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत वार्ड-11 में गुरुवार की रात बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।.

see more..

रोजगार मेला में युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण 131 युवा चयनित

13 Mar 2026 | 7:25 PM

पटना,13 मार्च (वार्ता) बिहार में पटना जिले के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष रोजगार मेला का आयोजन किया गया।.

see more..

बिहार प्रदूषण पानी छिड़काव दो अंतिम पटना

13 Mar 2026 | 7:21 PM

696 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान धूल नियंत्रण मानकों का पालन नहीं करने वाले 49 स्थलों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद किया गया अथवा जुर्माना लगाया गया।इस कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माण स्थलों से कुल 1,54,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।.

see more..