Friday, Mar 13 2026 | Time 20:49 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


नालंदा : धर्मशाला में तीन महिला समेत चार पर्यटकों ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की

राजगीर, 06 फरवरी (वार्ता) बिहार में नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र स्थित एक धर्मशाला में तीन महिला समेत चार पर्यटकों ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि धुर्वा मोड़ राजगीर स्थित दिगम्बर जैन धर्मशाला में एक कमरा में बैंगलोर से आये चार जैन तीर्थ यात्री रूके हुये थे, वह पिछले तीन दिन से बंद है तथा उससे बदबू आ रही है। घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दरवाजा तोड़कर कमरा खोला गया तो तीन महिला और एक पुरूष का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। धर्मशाला में संधारित रजिस्टर का अवलोकन करने से यह पता चला कि कमरा जी.आर. प्रसाद के नाम से बुक हुआ था।
सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण डॉग स्क्वायड के द्वारा कराया गया एवं विधि-विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों द्वारा मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में घटनास्थल की फोटाग्राफी, विडियोग्राफी कराते हुये शवों को उतारा गया। कमरे से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ए.टी.एम कार्ड एवं अन्य कागजात, नगद 1,18,000 रूपया तथा अन्य सामान बरामद किया गया। मृतकों की पहचान कर्नाटक निवासी जी.आर सुमंगला (78), शिल्पा जी.आर (48), श्रुथा जी.बी (43) और जी.आर. नागा प्रसाद (50) के रूप में की गयी है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है।मृतको के सामान में काफी मात्रा में नींद की गोलियां बरामद हुई है।
सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल बिहारशरीफ नालंदा भेजा गया है।शवों का पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड गठित कर वीडियोग्राफी कराते हुये किया जायेगा। मृतको के मृत्यु के कारण की जांच के संबंध में एक विशेष जांच दल गठित किया गया है।इसी क्रम में दो सदस्यीये जांच दल गुब्बी, बैंगलोर, कर्नाटक भेजा जा रहा है। धर्मशाला में लगे सी.सी.टी.वी फुटेज प्राप्त कर जांच की जा रही है।
सं.प्रेम
वार्ता
More News

जन सुराज ने पार्टी कार्यालय में किया इफ्तार पार्टी का आयोजन, सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

13 Mar 2026 | 8:38 PM

पटना, 13 मार्च (वार्ता) जनसुराज पार्टी ने रमज़ान के महीने में शुक्रवार को पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया।.

see more..

मोदी देंगे बंगाल को विकास योजनाओं की सौगात, करेंगे 18,680 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास : मंगल पांडे

13 Mar 2026 | 8:25 PM

पटना, 13 मार्च (वार्ता) बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री तथा पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रभारी मंगल पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की धरती शनिवार को विकास और परिवर्तन के नए अध्याय की साक्षी बनने जा रही है। .

see more..

बिहार राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला दो अंतिम पटना

13 Mar 2026 | 8:11 PM

आज इस मेला में पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, सारण, सिवान एवं गोपालगंज जिले के 2725 किसानों ने भाग लिया। आज तक इस प्रदर्शनी-सह-मेला में राज्य के 15 हजार से अधिक किसान/आगन्तुक आये। इस मेले में किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं है। कोई भी किसान/व्यक्ति स्वेच्छा से इस प्रदर्शनी/मेला में भाग ले सकते हैं। .

see more..

राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला (एग्रो बिहार, 2026) में कृषि यंत्रों का प्रदर्शन

13 Mar 2026 | 8:10 PM

पटना,13 मार्च (वार्ता) राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला (एग्रो बिहार, 2026) में किसानों को कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, उनके बारे में तकनीकी जानकारी तथा उन्हें कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ एक ही साथ मिल रहा है। .

see more..

मंदिरी नाला परियोजना का निरीक्षण

13 Mar 2026 | 7:59 PM

पटना, 13 मार्च (वार्ता) नगर आयुक्त सह पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक यशपाल मीणा ने शुक्रवार को पटना में शहरी आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने की दिशा में चल रही महत्वपूर्ण परियोजना मंदिरी नाला का निरीक्षण किया।.

see more..