Friday, Mar 13 2026 | Time 19:41 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


शिवहर: लक्ष्य के मुकाबले कम ऋण स्वीकृत होने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

शिवहर, 06 फरवरी (वार्ता) बिहार के शिवहर जिला में शुक्रवार को उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा और ऋण वितरण शिविर में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 70 के लक्ष्य के मुकाबले केवल 45 ऋण स्वीकृत होने पर नाराजगी जताई और सभी जिला समन्वयकों को शत- प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।
शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में सहायक उद्योग निदेशक, उद्योग विभाग बिहार (पटना), जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक तथा विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति पत्र और ऋण राशि का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनायें देते हुये उन्हें ईमानदारी और लगन से कार्य करने के लिये प्रेरित किया और कहा कि ये योजनायें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
सं. नीरज
वार्ता
More News

बिहार दिवस : शिक्षा विभाग के सचिव ने गांधी मैदान में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया

13 Mar 2026 | 7:33 PM

पटना,13 मार्च (वार्ता) बिहार दिवस 2026 के भव्य आयोजन को सफल बनाने की दिशा में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार ने गांधी मैदान, पटना में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।.

see more..

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमत और किल्लत को लेकर जोरदार हंगामा

13 Mar 2026 | 7:30 PM

रांची, 12 मार्च (वार्ता) झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन आज सदन में राज्य में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमत और किल्लत को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। .

see more..

मधेपुरा: आपसी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो साथी घायल

13 Mar 2026 | 7:27 PM

मधेपुरा,13 मार्च (वार्ता) मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत वार्ड-11 में गुरुवार की रात बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।.

see more..

रोजगार मेला में युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण 131 युवा चयनित

13 Mar 2026 | 7:25 PM

पटना,13 मार्च (वार्ता) बिहार में पटना जिले के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष रोजगार मेला का आयोजन किया गया।.

see more..

बिहार प्रदूषण पानी छिड़काव दो अंतिम पटना

13 Mar 2026 | 7:21 PM

696 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान धूल नियंत्रण मानकों का पालन नहीं करने वाले 49 स्थलों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद किया गया अथवा जुर्माना लगाया गया।इस कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माण स्थलों से कुल 1,54,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।.

see more..