Friday, Apr 17 2026 | Time 06:09 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


एम्स पटना में अत्याधुनिक सिंगल फोटॉन एमिशन कम्प्यूटेड टोमोग्राफी–कम्प्यूटेड टोमोग्राफी गामा कैमरे का शुभारंभ

पटना, 27 फरवरी (वार्ता) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपने न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में शुक्रवार को अत्याधुनिक सिंगल फोटॉन एमिशन कम्प्यूटेड टोमोग्राफी–कम्प्यूटेड टोमोग्राफी गामा कैमरे का शुभारंभ किया।
यह उन्नत तकनीक अब बिहार और पूर्वी भारत के मरीजों को सटीक, तेज और विश्वस्तरीय जांच सुविधा प्रदान करेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (ब्रिग.) डॉ. राजू अग्रवाल ने इस पहल को “सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी क्रांति” बताया। उन्होंने कहा कि अब जटिल बीमारियों की उन्नत जांच के लिए मरीजों को राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, समान और प्रभावी बनाएगानया सिंगल फोटॉन एमिशन कम्प्यूटेड टोमोग्राफी कम्प्यूटेड टोमोग्राफी गामा सिस्टम शरीर के भीतर हो रही गतिविधियों (फंक्शनल इमेजिंग) और अंगों की संरचना (सीटी इमेजिंग) को एक साथ दिखाता है। इससे बीमारी का सटीक स्थान और स्थिति स्पष्ट रूप से पता चलती है।यह सुविधा कैंसर, हृदय रोग, मस्तिष्क संबंधी रोग, हड्डी रोग, एंडोक्राइन -थायरॉयड और पैराथायरॉयड विकारों की जांच में विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।यह तकनीक न केवल बीमारी का प्रारंभिक चरण में पता लगाने में मदद करेगी बल्कि मरीज के अनुसार सही उपचार योजना बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष तथा कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि यह शुरुआत विभाग को क्षेत्रीय स्तर पर एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलने के साथ-साथ मेडिकल छात्रों, पीजी रेजिडेंट्स और शोध कार्य को भी नई दिशा मिलेगी।
चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) अनूप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि एम्स पटना आधुनिक तकनीक को मरीजों की सेवा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सिंगल फोटॉन एमिशन कम्प्यूटेड टोमोग्राफी–कम्प्यूटेड टोमोग्राफी गामा कैमरा की शुरुआत संस्थान को सुपर स्पेशियलिटी जांच सेवाओं के क्षेत्र में और सशक्त बनाएगी।
कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रुचि सिन्हा, डीन (स्टूडेंट अफेयर्स); प्रो. (डॉ.) त्रिभुवन कुमार, प्रभारी डीन (परीक्षा); प्रो. (डॉ.) क्रांति भावना, प्रभारी डीन (रिसर्च); प्रो. (डॉ.) अमित राज, विभागाध्यक्ष, नेत्र रोग विभाग; निलोत्पल बल, उप निदेशक (प्रशासन) सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रेम
वार्ता
More News

राज्यपाल ने झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को राज्य का नया लोकायुक्त नियुक्त किया

16 Apr 2026 | 11:26 PM

रांची, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को राज्य का नया लोकायुक्त नियुक्त किया है। .

see more..

असम की थकान मिट गई हो तो राज्य पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : सुदेश महतो

16 Apr 2026 | 11:20 PM

रांची, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो के समक्ष पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कोयलांचल के जेएलकेएम के कई नेताओं ने पार्टी का दामन थामा।.

see more..

झारखंड भाजपा का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, सीआरएफ फंड से 15 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

16 Apr 2026 | 11:19 PM

दिल्ली/ रांची, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। .

see more..

लातेहार में मेगा रक्तदान शिविर, 265 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने 50 बेड हॉस्टल की घोषणा की

16 Apr 2026 | 7:55 PM

लातेहार, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा के तिलैयाटांड़ स्थित मदरसा खैरुल उलूम परिसर में गुरुवार को झारखंड अंजुमन के बैनर तले मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।.

see more..

सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाले स्टीकर अवश्य लगाएं: के. रवि कुमार

16 Apr 2026 | 7:55 PM

रांची, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग एवं वर्तमान मतदाता सूची के एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एंड डुप्लीकेट की सूची जितनी सुदृढ़ बनेगी उतना ही मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में आसानी आएगी। .

see more..