Friday, Apr 17 2026 | Time 04:51 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटने से पांच किमी लंबा जाम, घंटों बाधित रहा आवागमन

रांची, 07 मार्च (वार्ता) झारखंड के रामगढ़ जिले की चुटूपालू घाटी में शनिवार को एक ट्रेलर पलट जाने से सड़क पर लंबा जाम लग गया और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया।
रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा ट्रेलर घाटी के घुमावदार रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रेलर जैसे ही घाटी के एक तीखे मोड़ पर पहुंचा, चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर का अगला हिस्सा उसके पिछले हिस्से से अलग हो गया, जबकि पिछला हिस्सा चालक के केबिन के बीच फंस गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
घटना के बाद सड़क पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया गया।
प्रशासन ने जाम को कम करने के लिए एक लेन को बंद कर दूसरी लेन से वाहनों को निकालने की व्यवस्था की, लेकिन बंद की गई लेन में भी करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जाम में छोटे-बड़े सभी तरह के वाहन फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ज्ञातव्य है कि चुटूपालू घाटी अपनी खतरनाक और घुमावदार सड़कों के कारण अक्सर हादसों के लिए जानी जाती है। यहां बड़े वाहनों के अनियंत्रित होकर पलटने की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं। लगातार हो रहे हादसों के कारण कई लोग इस घाटी को ‘मौत की घाटी’ भी कहते हैं।
इधर, लंबे समय तक जाम में फंसे यात्रियों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर नाराजगी जताई और घाटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

राज्यपाल ने झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को राज्य का नया लोकायुक्त नियुक्त किया

16 Apr 2026 | 11:26 PM

रांची, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को राज्य का नया लोकायुक्त नियुक्त किया है। .

see more..

असम की थकान मिट गई हो तो राज्य पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : सुदेश महतो

16 Apr 2026 | 11:20 PM

रांची, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो के समक्ष पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कोयलांचल के जेएलकेएम के कई नेताओं ने पार्टी का दामन थामा।.

see more..

झारखंड भाजपा का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, सीआरएफ फंड से 15 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

16 Apr 2026 | 11:19 PM

दिल्ली/ रांची, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। .

see more..

लातेहार में मेगा रक्तदान शिविर, 265 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने 50 बेड हॉस्टल की घोषणा की

16 Apr 2026 | 7:55 PM

लातेहार, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा के तिलैयाटांड़ स्थित मदरसा खैरुल उलूम परिसर में गुरुवार को झारखंड अंजुमन के बैनर तले मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।.

see more..

सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाले स्टीकर अवश्य लगाएं: के. रवि कुमार

16 Apr 2026 | 7:55 PM

रांची, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग एवं वर्तमान मतदाता सूची के एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एंड डुप्लीकेट की सूची जितनी सुदृढ़ बनेगी उतना ही मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में आसानी आएगी। .

see more..