Friday, Apr 17 2026 | Time 05:36 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार और पश्चिम बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना नहीं : नित्यानंद राय

पटना, 07 मार्च (वार्ता ) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की अटकलों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है और इस तरह के दावे पूरी तरह निराधार हैं।
श्री राय ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किये गए ट्विट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका बयान पूरी तरह तथ्यों से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्णिया सांसद लोगों को भ्रमित करने के लिए इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने अपील की कि जनता ऐसे दावों को गंभीरता से न लें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
केंद्रीय मंत्री ने सांसद के बयान को भ्रामक बताते हुए कहा कि राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के बयान में विश्वसनीयता की कमी है।
श्री राय ने दोहराया कि बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर किसी नए केंद्र शासित प्रदेश के गठन का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।
शैलेश
वार्ता
More News

राज्यपाल ने झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को राज्य का नया लोकायुक्त नियुक्त किया

16 Apr 2026 | 11:26 PM

रांची, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को राज्य का नया लोकायुक्त नियुक्त किया है। .

see more..

असम की थकान मिट गई हो तो राज्य पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : सुदेश महतो

16 Apr 2026 | 11:20 PM

रांची, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो के समक्ष पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कोयलांचल के जेएलकेएम के कई नेताओं ने पार्टी का दामन थामा।.

see more..

झारखंड भाजपा का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, सीआरएफ फंड से 15 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

16 Apr 2026 | 11:19 PM

दिल्ली/ रांची, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। .

see more..

लातेहार में मेगा रक्तदान शिविर, 265 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने 50 बेड हॉस्टल की घोषणा की

16 Apr 2026 | 7:55 PM

लातेहार, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा के तिलैयाटांड़ स्थित मदरसा खैरुल उलूम परिसर में गुरुवार को झारखंड अंजुमन के बैनर तले मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।.

see more..

सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाले स्टीकर अवश्य लगाएं: के. रवि कुमार

16 Apr 2026 | 7:55 PM

रांची, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग एवं वर्तमान मतदाता सूची के एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एंड डुप्लीकेट की सूची जितनी सुदृढ़ बनेगी उतना ही मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में आसानी आएगी। .

see more..