Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:39 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 20 मार्च तक मिलेगा मौका

पटना, 11 मार्च (वार्ता) शिक्षा के अधिकार कानून के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर चयनित बच्चों के नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
शिक्षा विभाग की ओर से पूर्व में जारी आदेश के तहत पहले यह तिथि 10 मार्च निर्धारित थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 20 मार्च कर दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक चयनित छात्रों का विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित हो सके।
उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन नामांकन के लिये चयनित 69,193 छात्रों में से निर्धारित तिथि तक केवल 40,628 छात्रों का ही स्कूलों में दाखिला हो पाया था, जिसके बाद शेष बच्चों को अवसर देने के लिये प्रवेश की समय- सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे नामांकन प्रक्रिया की नियमित निगरानी करें और ऑनलाइन चयनित सभी छात्रों का 20 मार्च तक संबंधित विद्यालयों में दाखिला सुनिश्चित करायें।
साथ ही यह भी कहा गया है कि जिन निजी विद्यालयों की ओर से नामांकन प्रक्रिया में शिथिलता बरती जा रही है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिये प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाये, जिससे चयनित छात्रों को समय पर शिक्षा का अधिकार मिल सके।
नीरज
वार्ता
More News

“मिशन-11” सार्थक करने के लिए जी तोड़ मेहनत करने में जुटे हैं बाबूलाल मरांडी : विनोद पांडेय

14 Apr 2026 | 9:30 PM

रांची, 14 अप्रैल (वार्ता) झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा है कि वे हर रोज़ अपना बचा हुआ सम्मान और मर्यादा दोनों खोते जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अपने जी तोड़ मेहनत कर “मिशन-11” को सार्थक करने के लिए अजीबोगरीब हरकत करने में जुटे हैं। .

see more..

सम्राट चौधरी का राजग विधायक दल का नेता चुना जाना स्वागतयोग्य: मंगल पाण्डेय

14 Apr 2026 | 8:11 PM

पटना, 14 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के वरिष्ठ नेता मंगल पाण्डेय ने सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुने जाने का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं जनता दल यूनाईटेड (जदयू) अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार के विकास का नया आयाम स्थापित किया है। .

see more..

मिथिलेश तिवारी ने बिहार राजग विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी को दी बधाई

14 Apr 2026 | 7:54 PM

पटना, 14 अप्रैल (वार्ता) बिहार में बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन के कद्दावर नेता मिथिलेश तिवारी ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। .

see more..

रविशंकर प्रसाद ने सम्राट चौधरी को राजग विधानमंडल दल के नेता चुने जाने पर बधाई दी

14 Apr 2026 | 7:53 PM

पटना,14 अप्रैल (वार्ता) पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रवि शंकर प्रसाद ने सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधानमंडल दल के नेता चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। .

see more..

हमें संविधान के जरिए बराबरी का हक दिया, जिसे हमें हर हाल में सुरक्षित रखना है: डॉ. इरफान अंसारी

14 Apr 2026 | 7:46 PM

रांची, 14 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पाकुड़ में आज भारत रत्न बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर विधिवत माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। .

see more..