Tuesday, Apr 14 2026 | Time 12:23 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


नीतीश ने अरिरया जिले को दी 546 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

अररिया, 11 मार्च (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले को 546 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में अररिया जिले में विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।इसके बाद मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अररिया के नये पुलिस केंद्र स्थित अररिया पुलिस लाइन में आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों का विद्युतीकरण सहित निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया।
श्री कुमार ने यहां यहां आयोजित कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर अररिया जिले के लिए 157 करोड़ रुपये की लागत से 60 योजनाओं का उद्घाटन, 331 करोड़ रुपये की लागत से 06 योजनाओं का शिलान्यास एवं 58 करोड़ रुपये की लागत से दो योजनाओं का कार्यारंभ किया।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अररिया जिला के अंतर्गत प्रगति यात्रा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इसके अंतर्गत अररिया-कुर्सी काटा-कुवाड़ी सिकटी पथ का निर्माण कार्य, बैरगाछी से बंगला कोल जानेवाले पथ के 17वें कि.मी. में उच्चस्तरीय आरसीसी आरसीसी पुल पुल एवं एवं पहुंच पहुंच पथ का निर्माण कार्य, फारबिसगंज-बथनाहा स्टेशन के बीच कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर सुभाष चौक के पास फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आदि शामिल है। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अधिकारियों को इन योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने इसके बाद कोसी दुग्ध परियोजना परिसर में दुग्ध शीतक केंद्र अररिया का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उन्होंने उद्घाटन के बाद वहां आयोजित कार्यक्रम स्थल से विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कोसी दुग्ध परियोजना के अंतर्गत अररिया सेंटर के सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण योजना के तहत दुग्ध दुग्ध आपूर्तिकर्ताओं एवं लाभुकों से संवाद किया।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

सारण :दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की हत्या

14 Apr 2026 | 10:52 AM

छपरा, 14 अप्रैल (वार्ता) बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में मृतका के पिता ने पानापुर थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री अनिता कुमारी (20)की शादी वर्ष 2024 में बिजौली गांव निवासी बबलू महतो के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे ।आज अनिता कुमारी के पड़ोसियों ने जानकारी दी कि अनिता की हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दी है और घर छोड़कर फरार हो गये हैं।.

see more..

रोहतास : महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की

14 Apr 2026 | 10:46 AM

सासाराम, 14 अप्रैल (वार्ता) बिहार में रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि चेनारी थाना क्षेत्र निवासी रीमा देवी ने सोमवार को अपने घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने माइक्रो फाइनेंस कंपनी से कुछ रुपए ऋण के रूप में लिये थे।वह ऋण की राशि चुकता नहीं कर पा रही थी। कल भी माइक्रोफाइनेंस वाले उसके घर किस्त का पैसा लेने पहुंचे थे।उसके बाद से ही वह काफी तनाव में थी। ऋण वसूली करने वाले एजेंट के जाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली। .

see more..

जल्द ही सभी जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में शुरू होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा

14 Apr 2026 | 10:19 AM

पटना, 14 अप्रैल (वार्ता)जल्द ही राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, बिहार और सभी जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोगों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा बहाल होने जा रही है। इसके लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा बहाल होने से उपभोक्ताओं को अब बार-बार आयोग कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा, वे कहीं से भी आयोग के वादों में होने वाली सुनवाई में शामिल हो सकेंगे।.

see more..

युवाओं के लिए स्किल हब बनेगा बिहार म्यूजियम

14 Apr 2026 | 10:06 AM

पटना, 14 अप्रैल (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना में मौजूद बिहार म्यूजियम अब सिर्फ ऐतिहासिक धरोहरों का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि यह युवाओं के लिए कौशल विकास का नया हब बनने जा रहा है। म्यूजियम में जल्द ही आर्कियोलॉजी, म्यूजियोलॉजी और डिजाइनिंग कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इन कोर्सों की अवधि तीन -तीन महीने रहेगी। यह पहल पहली बार की जा रही है, जिससे इन विषयों में रुचि रखने वाले युवाओं को नया अवसर मिलेगा।.

see more..

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 से लोकतंत्र होगा और मजबूत : किरण घई सिन्हा

14 Apr 2026 | 10:00 AM

पटना,14 अप्रैल (वार्ता)भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण घई सिन्हा ने मंगलवार को कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा। श्रीमती सिन्हा ने आज बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश की आधी आबादी को राजनीतिक भागीदारी का ऐतिहासिक अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि संसद के नए भवन में प्रवेश के साथ ही लंबे समय से लंबित महिला आरक्षण विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से मात्र दो दिनों में पारित कराना सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता को दर्शाता.

see more..