Tuesday, Apr 14 2026 | Time 12:30 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


राजग सरकार बिना भेदभाव कर रही है सबका विकास : सम्राट चौधरी

अररिया/किशनगंज, 11 मार्च (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार सबका साथ, सबका विकास ध्येय से बिना किसी भेदभाव काम कर रही है।
श्री चौधरी ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले के अररिया कॉलेज में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजग सरकार सबका साथ, सबका विकास ध्येय से बिना किसी भेदभाव काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वोट देने या न देने के आधार पर कभी भेदभाव नहीं किया। सभी लोगों को बिजली, पानी और राशन उपलब्ध कराया गया है।
उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मंगलवार को वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट निर्माण का टेंडर जारी किया गया है और आज बीरपुर एयरपोर्ट के निर्माण के लिए भी टेंडर जारी हो गया है। उन्होंने घोषणा की कि अररिया जिले के फारबिसगंज में भी जल्द एयरपोर्ट का निर्माण कराया जाएगा।
श्री चौधरी ने कहा कि पहले पटना से अररिया आने में पूरा दिन लगता था, लेकिन अब यह दूरी तीन से चार घंटे में तय होती है। उन्होंने कहा कि एक समय बिहार में बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी कमी थी। अररिया के लोग इलाज के लिए नेपाल या पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जाते थे, जबकि अब यहां लोगों का यही इलाज हो रहा है। अररिया में मेडिकल कॉलेज का भी निर्माण किया जा रहा है।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

महिलाएं चलाएंगी पिंक बस,पटना की सड़कों पर वाहन चलाने का कराया जा रहा अभ्यास

14 Apr 2026 | 11:12 AM

पटना,14 अप्रैल (वार्ता)पिंक बस संचालन के लिए महिला चालकों की ट्रेनिंग तेज गति से चल रही है। पहले चरण की ट्रेनिंग पूरी कर चुकी पांच महिला चालकों को अब दूसरे चरण के अंतर्गत पटना की सड़कों पर बस चलाने का अभ्यास कराया जा रहा है। बेली रोड रूट पर हेवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) लाइसेंस धारक महिला चालक आरती कुमारी, रागिनी कुमारी, सरस्वती कुमारी, गायत्री कुमारी और बेबी कुमारी, कौशल चालकों के मार्गदर्शन में बस की स्टीयरिंग संभाल रही हैं। उन्हें अगले 15 दिनों तक सड़कों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इनकी ड्राइविंग स्किल की जांच की जाएगी और सफल होने पर इन्हें पिंक बस चलाने की जिम्मेदारी सौंपी जा.

see more..

सारण :दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की हत्या

14 Apr 2026 | 10:52 AM

छपरा, 14 अप्रैल (वार्ता) बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में मृतका के पिता ने पानापुर थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री अनिता कुमारी (20)की शादी वर्ष 2024 में बिजौली गांव निवासी बबलू महतो के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे ।आज अनिता कुमारी के पड़ोसियों ने जानकारी दी कि अनिता की हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दी है और घर छोड़कर फरार हो गये हैं।.

see more..

रोहतास : महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की

14 Apr 2026 | 10:46 AM

सासाराम, 14 अप्रैल (वार्ता) बिहार में रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि चेनारी थाना क्षेत्र निवासी रीमा देवी ने सोमवार को अपने घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने माइक्रो फाइनेंस कंपनी से कुछ रुपए ऋण के रूप में लिये थे।वह ऋण की राशि चुकता नहीं कर पा रही थी। कल भी माइक्रोफाइनेंस वाले उसके घर किस्त का पैसा लेने पहुंचे थे।उसके बाद से ही वह काफी तनाव में थी। ऋण वसूली करने वाले एजेंट के जाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली। .

see more..

जल्द ही सभी जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में शुरू होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा

14 Apr 2026 | 10:19 AM

पटना, 14 अप्रैल (वार्ता)जल्द ही राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, बिहार और सभी जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोगों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा बहाल होने जा रही है। इसके लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा बहाल होने से उपभोक्ताओं को अब बार-बार आयोग कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा, वे कहीं से भी आयोग के वादों में होने वाली सुनवाई में शामिल हो सकेंगे।.

see more..

युवाओं के लिए स्किल हब बनेगा बिहार म्यूजियम

14 Apr 2026 | 10:06 AM

पटना, 14 अप्रैल (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना में मौजूद बिहार म्यूजियम अब सिर्फ ऐतिहासिक धरोहरों का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि यह युवाओं के लिए कौशल विकास का नया हब बनने जा रहा है। म्यूजियम में जल्द ही आर्कियोलॉजी, म्यूजियोलॉजी और डिजाइनिंग कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इन कोर्सों की अवधि तीन -तीन महीने रहेगी। यह पहल पहली बार की जा रही है, जिससे इन विषयों में रुचि रखने वाले युवाओं को नया अवसर मिलेगा।.

see more..