Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:07 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार नीतीश सौगात दो बेगूसराय

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने बेगूसराय औद्योगिक क्षेत्र स्थित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने केम्प्टी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, मेडिवर्सल सिमरन, मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बेगूसराय एवं ऋषभराज (कूलप्लस प्लाटोवेयर) का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन तथा एपिक एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का शिलान्यास किया। इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर, बेगूसराय में स्थापित नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड का मुख्यमंत्री ने शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया।
श्री कुमार ने उद्घाटन के बाद नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड का निरीक्षण कर वहां प्रोडक्शन किए जा रहे सामग्रियों के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा कि सरकार पूरे बिहार में औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने में लगी हुयी है। उन्होंने कहा कि हर जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जा रही है। इस प्रकार के नए उद्योग स्थापित होने से लोगों को रोजगार मिलेगा तथा इससे आसपास के इलाकों का भी काफी विकास होगा।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने बेगूसराय के बियाडा प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने अवलोकन के क्रम में 9715 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंकों से ऋण के तहत 578 करोड़ 9 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति का निबंधन प्रमाण पत्र, 13 दीदी अधिकार केंद्र की चाभी, सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को ई-रिक्शा की चाभी, 405 जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों के लिये जीविकोपार्जन निवेश निधि के तहत दो करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, किसान क्रेडिट कार्ड ऋण का सांकेतिक चेक लाभुकों को प्रदान किया।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

“मिशन-11” सार्थक करने के लिए जी तोड़ मेहनत करने में जुटे हैं बाबूलाल मरांडी : विनोद पांडेय

14 Apr 2026 | 9:30 PM

रांची, 14 अप्रैल (वार्ता) झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा है कि वे हर रोज़ अपना बचा हुआ सम्मान और मर्यादा दोनों खोते जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अपने जी तोड़ मेहनत कर “मिशन-11” को सार्थक करने के लिए अजीबोगरीब हरकत करने में जुटे हैं। .

see more..

सम्राट चौधरी का राजग विधायक दल का नेता चुना जाना स्वागतयोग्य: मंगल पाण्डेय

14 Apr 2026 | 8:11 PM

पटना, 14 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के वरिष्ठ नेता मंगल पाण्डेय ने सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुने जाने का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं जनता दल यूनाईटेड (जदयू) अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार के विकास का नया आयाम स्थापित किया है। .

see more..

मिथिलेश तिवारी ने बिहार राजग विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी को दी बधाई

14 Apr 2026 | 7:54 PM

पटना, 14 अप्रैल (वार्ता) बिहार में बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन के कद्दावर नेता मिथिलेश तिवारी ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। .

see more..

रविशंकर प्रसाद ने सम्राट चौधरी को राजग विधानमंडल दल के नेता चुने जाने पर बधाई दी

14 Apr 2026 | 7:53 PM

पटना,14 अप्रैल (वार्ता) पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रवि शंकर प्रसाद ने सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधानमंडल दल के नेता चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। .

see more..

हमें संविधान के जरिए बराबरी का हक दिया, जिसे हमें हर हाल में सुरक्षित रखना है: डॉ. इरफान अंसारी

14 Apr 2026 | 7:46 PM

रांची, 14 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पाकुड़ में आज भारत रत्न बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर विधिवत माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। .

see more..