Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:57 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में बिहार की अग्रणी भूमिका होगी : रामकृपाल यादव

पटना,14 मार्च (वार्ता) बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में बिहार की भूमिका अग्रणी होगी।
जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव और कृषि के सामने खड़ी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पटना स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में “बिहार–झारखंड रीजनल पॉलिसी डायलॉग एंड अवॉर्ड 2026” का आयोजन किया
गया।
इस अवसर पर जलवायु परिवर्तन और सतत कृषि के विषय पर नीति-निर्माताओं, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि कंपनियों के प्रतिनिधियों, वित्तीय संस्थानों, उद्यमियों और किसानों के बीच व्यापक संवाद हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बदलती जलवायु परिस्थितियों के बीच कृषि को अधिक टिकाऊ, लचीला और भविष्य के अनुकूल बनाने के लिए नई नीतियों और तकनीकों पर विचार-विमर्श करना था।
इस मौके पर कृषि मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा गया है, इसमें कृषि की भी मुख्य भूमिका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में कृषि और किसानों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए लंबे समय से काम करते आ रहे हैं। हमारी यह कोशिश होनी चाहिए कि 2047 से पहले ही विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाए, इसमें बिहार की अग्रणी भूमिका होगी।
श्री यादव ने कहा कि कृषि को आकर्षक बनाने की जरूरत है, जिससे नौजवान पीढ़ी कृषि की ओर अग्रसर हो।उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी करने से बेहतर है कि वे बिहार में ही कृषि के क्षेत्र में काम करें। उन्होंने कहा कि बिहार में आज परंपरागत कृषि से इतर फल, सब्जी और फूल का भी उत्पादन हो रहा है। आज जर्दालू आम, कतरनी चावल, लीची, मखाना आदि का निर्यात देश-विदेश में हो रहा है।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

“मिशन-11” सार्थक करने के लिए जी तोड़ मेहनत करने में जुटे हैं बाबूलाल मरांडी : विनोद पांडेय

14 Apr 2026 | 9:30 PM

रांची, 14 अप्रैल (वार्ता) झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा है कि वे हर रोज़ अपना बचा हुआ सम्मान और मर्यादा दोनों खोते जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अपने जी तोड़ मेहनत कर “मिशन-11” को सार्थक करने के लिए अजीबोगरीब हरकत करने में जुटे हैं। .

see more..

सम्राट चौधरी का राजग विधायक दल का नेता चुना जाना स्वागतयोग्य: मंगल पाण्डेय

14 Apr 2026 | 8:11 PM

पटना, 14 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के वरिष्ठ नेता मंगल पाण्डेय ने सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुने जाने का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं जनता दल यूनाईटेड (जदयू) अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार के विकास का नया आयाम स्थापित किया है। .

see more..

मिथिलेश तिवारी ने बिहार राजग विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी को दी बधाई

14 Apr 2026 | 7:54 PM

पटना, 14 अप्रैल (वार्ता) बिहार में बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन के कद्दावर नेता मिथिलेश तिवारी ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। .

see more..

रविशंकर प्रसाद ने सम्राट चौधरी को राजग विधानमंडल दल के नेता चुने जाने पर बधाई दी

14 Apr 2026 | 7:53 PM

पटना,14 अप्रैल (वार्ता) पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रवि शंकर प्रसाद ने सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधानमंडल दल के नेता चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। .

see more..

हमें संविधान के जरिए बराबरी का हक दिया, जिसे हमें हर हाल में सुरक्षित रखना है: डॉ. इरफान अंसारी

14 Apr 2026 | 7:46 PM

रांची, 14 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पाकुड़ में आज भारत रत्न बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर विधिवत माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। .

see more..