Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:59 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


‘संगीत बिहान’ कार्यक्रम का आयोजन

पटना,14 मार्च (वार्ता) बिहार कला एवं संस्कृति विभाग तथा बिहार संगीत नाटक अकादमी, पटना के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को ‘संगीत बिहान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राजधानी वाटिका, पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत की मधुर धुनों ने सुबह के वातावरण को संगीतमय बना दिया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका नंदिता चक्रवर्ती ने अपनी सुमधुर आवाज़ से शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित श्रोताओं ने अत्यंत सराहा। उनकी प्रस्तुति में तबला पर शशि शंकर मिश्रा तथा कीबोर्ड पर सुभाष मिश्रा ने सधी हुई संगत प्रस्तुत की। कलाकारों के बीच बेहतरीन तालमेल और लयबद्ध प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
‘संगीत बिहान’ कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को प्रातःकालीन समय में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी परंपरा से जोड़ना तथा संगीत के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है। प्रकृति के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने उपस्थित श्रोताओं को एक अनूठा सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया।
इस अवसर पर श्रीमती रूबी, निदेशक, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, महमूद आलम, सचिव, बिहार संगीत नाटक अकादमी, सुश्री कीर्ति आलोक, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी तथा विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन लाडली राय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती रूबी ने सभी कलाकारों एवं उपस्थित श्रोताओं का धन्यवाद देते कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शास्त्रीय संगीत की परंपरा को समाज के बीच जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने संस्कृति और शास्त्रीय संगीत की इस सुंदर जुगलबंदी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन लोगों को कला और संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

“मिशन-11” सार्थक करने के लिए जी तोड़ मेहनत करने में जुटे हैं बाबूलाल मरांडी : विनोद पांडेय

14 Apr 2026 | 9:30 PM

रांची, 14 अप्रैल (वार्ता) झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा है कि वे हर रोज़ अपना बचा हुआ सम्मान और मर्यादा दोनों खोते जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अपने जी तोड़ मेहनत कर “मिशन-11” को सार्थक करने के लिए अजीबोगरीब हरकत करने में जुटे हैं। .

see more..

सम्राट चौधरी का राजग विधायक दल का नेता चुना जाना स्वागतयोग्य: मंगल पाण्डेय

14 Apr 2026 | 8:11 PM

पटना, 14 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के वरिष्ठ नेता मंगल पाण्डेय ने सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुने जाने का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं जनता दल यूनाईटेड (जदयू) अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार के विकास का नया आयाम स्थापित किया है। .

see more..

मिथिलेश तिवारी ने बिहार राजग विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी को दी बधाई

14 Apr 2026 | 7:54 PM

पटना, 14 अप्रैल (वार्ता) बिहार में बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन के कद्दावर नेता मिथिलेश तिवारी ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। .

see more..

रविशंकर प्रसाद ने सम्राट चौधरी को राजग विधानमंडल दल के नेता चुने जाने पर बधाई दी

14 Apr 2026 | 7:53 PM

पटना,14 अप्रैल (वार्ता) पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रवि शंकर प्रसाद ने सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधानमंडल दल के नेता चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। .

see more..

हमें संविधान के जरिए बराबरी का हक दिया, जिसे हमें हर हाल में सुरक्षित रखना है: डॉ. इरफान अंसारी

14 Apr 2026 | 7:46 PM

रांची, 14 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पाकुड़ में आज भारत रत्न बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर विधिवत माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। .

see more..