Friday, Apr 17 2026 | Time 05:22 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


डिजिटल एग्रीकल्चर के मॉडल से किसानों को किया जा रहा जागरूक :डॉ.पीएस पाण्डेय

समस्तीपुर,14 मार्च (वार्ता)बिहार में समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में डिजिटल एग्रीकल्चर के माध्यम से कृषि को अधिक नवाचार आधारित बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न आधुनिक मॉडलों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
कुलपति डाँ पी.एस. पाण्डेय ने शनिवार को यहां बताया कि इन मॉडलों के जरिए किसानों को नई तकनीकों की जानकारी दी जा रही है, जिससे वे आधुनिक तरीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बना सकें। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित क्षेत्रीय किसान मेला में डिजिटल एग्रीकल्चर पर लगाए गए इन मॉडलों में यह प्रदर्शित किया गया है कि कैसे मोबाइल फोन के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली को संचालित किया जा सकता है तथा फसलों में पोषक तत्वों का संतुलित प्रबंधन किया जा सकता है। इसके अलावा सैटेलाइट से जुड़ी तकनीकों के माध्यम से किसानों को यह जानकारी भी मिल सकती है कि उनके क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है या नहीं। साथ ही फसलों पर किसी प्रकार के कीट का प्रकोप है या नहीं और यदि कीट का प्रकोप हो तो उसके प्रभावी प्रबंधन के क्या उपाय किए जाएं।
कुलपति डा.पी एस पांडेय ने कहा कि आने वाले समय में डिजिटल एग्रीकल्चर के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा डिजिटल एग्रीकल्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्रोन तकनीक मे कई कार्य किया जा रहा है। किसान मेला में नई तकनीकों को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
सं.प्रेम
जारी वार्ता
More News

राज्यपाल ने झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को राज्य का नया लोकायुक्त नियुक्त किया

16 Apr 2026 | 11:26 PM

रांची, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को राज्य का नया लोकायुक्त नियुक्त किया है। .

see more..

असम की थकान मिट गई हो तो राज्य पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : सुदेश महतो

16 Apr 2026 | 11:20 PM

रांची, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो के समक्ष पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कोयलांचल के जेएलकेएम के कई नेताओं ने पार्टी का दामन थामा।.

see more..

झारखंड भाजपा का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, सीआरएफ फंड से 15 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

16 Apr 2026 | 11:19 PM

दिल्ली/ रांची, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। .

see more..

लातेहार में मेगा रक्तदान शिविर, 265 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने 50 बेड हॉस्टल की घोषणा की

16 Apr 2026 | 7:55 PM

लातेहार, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा के तिलैयाटांड़ स्थित मदरसा खैरुल उलूम परिसर में गुरुवार को झारखंड अंजुमन के बैनर तले मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।.

see more..

सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाले स्टीकर अवश्य लगाएं: के. रवि कुमार

16 Apr 2026 | 7:55 PM

रांची, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग एवं वर्तमान मतदाता सूची के एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एंड डुप्लीकेट की सूची जितनी सुदृढ़ बनेगी उतना ही मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में आसानी आएगी। .

see more..