More News12 May 2026 | 10:39 PMसुपौल,12 मई (वार्ता)बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र से पुलिस ने आठ अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार बरामद किया है । पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बताया कि सूचना मिली थी कि सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के अन्तर्गत एक मैरेज हांल के समीप एक अर्ध निर्मित मकान में कुछ अपराधकर्मीआपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।इस सूचना के आधार पर सुपौल के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर वहां छापामारी की गई। मौके से आठ अपराधियों कै गिरफ्तार किया गया है। उन लोगों के पास से एक देशी कट्टा, दो देसी पिस्तौल,दो कारतूस ,तीन मोबाइल फोन और दो हजार पांच सौ रुपए बरामद किए गए है ।.
see more.. 12 May 2026 | 10:29 PMललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र विभाग के सभागार में विज्ञान संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए विशिष्ट वक्ता डॉ. आर. एन. चौरसिया ने कहा कि पॉलीमर आधुनिक विज्ञान की महत्वपूर्ण देन है, जिसने मानव जीवन को सरल, सुविधाजनक और उन्नत बनाया है। हालांकि इसके अत्यधिक उपयोग से पर्यावरणीय समस्याएं भी उत्पन्न हुई हैं।उन्होंने कहा कि पॉलीमर से निर्मित वस्तुएं हल्की, सस्ती, मजबूत एवं जंगरोधी होती हैं, जिनका उपयोग उद्योग, चिकित्सा, परिवहन, वस्त्र, फर्नीचर, खिलौने और घरेलू उपकरणों में व्यापक रूप से किया जाता है।.
see more.. 12 May 2026 | 10:28 PMदरभंगा, 12 मई (वार्ता)प्रख्यात रसायनशास्त्री डॉ. विवेकानन्द झा ने मंगलवार को कहा कि पॉलीमर आधुनिक मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। श्री झा ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र विभाग एवं डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार “पॉलीमर : कल, आज और कल” को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पॉलीमर के बिना आधुनिक जीवन की कल्पना संभव नहीं है, लेकिन आने वाला समय स्मार्ट पॉलीमर का होगा, जो पुनः उपयोग योग्य, बायोडिग्रेडेबल और पर्यावरण के लिए कम हानिकारक साबित होगा।.
see more.. 12 May 2026 | 10:12 PMपटना, 12 मई (वार्ता) बिहार में पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र से पुलिस ने 2.07 किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर 01,शिवम धाकड़ ने मंगलवार को बताया कि .
see more.. 12 May 2026 | 10:03 PMपटना, 12 मई (वार्ता) केंद्रीय ट्रेड यूनियन ऐक्टू नेता रणविजय कुमार ने बिहार के श्रमायुक्त से बक्सर के नावानगर स्थित एसएमएलजी बेवरेजेज (कोका-कोला प्लांट) के आंदोलनकारी मजदूरों को श्रम अधिनियम सम्मत न्यूनतम मजदूरी, ओवरटाइम भुगतान, ईएसआई-ईपीएफ सहित पेयजल, कैंटीन आदि सुविधाएं बहाल कराने की मांग की है। ऐक्टू नेता श्री कुमार ने मंगलवार को जारी बयान में बताया कि अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे मजदूरों को डुमरांव के पूर्व माले विधायक अजित कुमार सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया और मांगें पूरी होने तक आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की।.
see more..