Tuesday, May 12 2026 | Time 09:16 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पूर्वी चंपारण में पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा, शतप्रतिशत सोलर लाइटें चालू करने का निर्देश

मोतिहारी, 08 अप्रैल (वार्ता) बिहार पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने बुधवार को विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मंत्री श्री प्रकाश ने मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत स्थापित सभी सोलर लाइटों को शत-प्रतिशत कार्यात्मक करने के सख्त निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि आम जनता को इस योजना का पूरा लाभ मिलना चाहिए और खराब पड़ी लाइटों को अविलंब दुरुस्त किया जाए।
मंत्री ने पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य की प्रगति पर भी नाराजगी जताते हुए सभी अधूरे कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये,साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत संस्थाओं जिला परिषद, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत द्वारा संचालित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर खर्च (व्यय) प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना, मोक्षधाम निर्माण, उपयोगिता प्रमाण पत्र, आरटीपीएस,ई-ग्राम कचहरी, जिला परिषद की आय तथा जिला पंचायत संसाधन केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने सभी योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के ओएसडी गोपाल शरण, सोलर स्ट्रीट लाइट से जुड़ी एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा बिहार विकास मिशन के जिला समन्वय (आधारभूत संरचना) ओमप्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक के बाद मंत्री श्री प्रकाश ने जनप्रतिनिधियों के साथ 'संवाद कार्यक्रम' आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
सं. प्रेम
वार्ता
More News

पांडव हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को सहायता दे सरकार : मनोज भारती

11 May 2026 | 10:59 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में हुए पांडव कुमार हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।.

see more..

बिहार गन्ना समीक्षा दो अंतिम पटना

11 May 2026 | 10:47 PM

गन्ना उद्योग मंत्री ने किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तथा अधिकाधिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे खेती की लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।.

see more..

गन्ना किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिले : मंत्री संजय कुमार

11 May 2026 | 10:46 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।.

see more..

खिलाड़ियों को बेहतर मंच और विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : श्रेयसी सिंह

11 May 2026 | 10:34 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर मंच, आधुनिक संसाधन और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।.

see more..

भवन निर्माण विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता : लेशी सिंह

11 May 2026 | 10:29 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार सरकार में भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने सोमवार को कहा कि विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।.

see more..