Saturday, Apr 18 2026 | Time 15:54 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 40वीं राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

पटना, 08 अप्रैल (वार्ता) बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज '40वीं राज्य स्तरीय समन्वय समिति' की बैठक आयोजित की गई । इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर मुख्य सचिव (वित्त) आनंद किशोर, विशेष सचिव (वित्त) मुकेश कुमार लाल और भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई ) के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे । बैठक के दौरान विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से समीक्षा और विचार-विमर्श किया गया ।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने राज्य में अवैध वित्तीय गतिविधियों और जाली मुद्रा को रोकने के लिए निम्नलिखित कड़े निर्देश जारी किए ।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि भारत-नेपाल सीमा के समीप स्थित बैंक शाखाओं में 'नोट सॉर्टिंग मशीन' अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए, जिससे जाली नोटों के संचलन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और आम जनता की सुविधा के लिए अधिक से अधिक 'करेंसी एक्सचेंज' केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए। राज्य में सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सुधार के लिए नियमित अंतराल पर समीक्षा बैठकें आयोजित करने पर बल दिया गया।
बैठक में 'बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम्स' एक्ट 2019 और 'बिहार प्रोटेक्शन ऑफ इंटरेस्ट्स ऑफ डिपॉजिटर्स' एक्ट 2002 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई । आर्थिक अपराध इकाई को दोषी संस्थाओं के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए ।
भारतीय रिज़र्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि अब बैंकों द्वारा की जाने वाली वास्तविक कॉल '1600' से शुरू होने वाले नंबरों से आएंगी। वित्त विभाग और आरबीआई द्वारा सोशल मीडिया, रेडियो जिंगल्स (मैथिली और भोजपुरी) और समाचार पत्रों के माध्यम से धोखाधड़ी के प्रति निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ।
बैठक के अंत में मुख्य सचिव ने सभी को बेहतर समन्वय और सूचना साझा करने का निर्देश दिया, जिससे जनता की जमा राशि सुरक्षित रहे ।
प्रेम
वार्ता
More News

सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण में लापरवाही पर ग्रामीण कार्य विभाग सख्त, सात संवेदक ब्लैकलिस्ट

18 Apr 2026 | 3:02 PM

पटना, 18 अप्रैल (वार्ता) ग्रामीण कार्य विभाग ने लापरवाही, अनुबंध के उल्लंघन और अनावश्यक विलंब के मामलों में कार्रवाई करते हुए सात संवेदकों को तीन से चार वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने वाले छह संवेदकों को तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है। वहीं, पथ निर्माण के पश्चात अनिवार्य पंचवर्षीय अनुरक्षण में घोर लापरवाही बरतने और भ्रामक तथ्यों का सहारा लेने के मामले में एकअन्य संवेदक को चार वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है।.

see more..

पक्की ग्रामीण सड़कों से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक क्रांति

18 Apr 2026 | 2:56 PM

पटना, 18 अप्रैल (वार्ता)बिहार ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से राज्यभर में विकसित पक्की सड़कों का सुदृढ़ नेटवर्क अब ग्रामीण बिहार में व्यापक सामाजिक और आर्थिक बदलाव का आधार बन चुका है। जहाँ कभी कच्चे रास्तों, कीचड़ और जलजमाव के कारण आवागमन बाधित रहता था, वहीं आज बारहमासी पक्की सड़कों ने गाँव-गाँव को मुख्यधारा से जोड़कर आवागमन को सरल, सुरक्षित और निर्बाध बना दिया है।.

see more..

शराबबंदी का निर्णय सामाजिक सुधार और नारी सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध हुआ है :उमेश सिंह कुशवाहा

18 Apr 2026 | 2:48 PM

पटना,18 अप्रैल (वार्ता)बिहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को कहा कि शराबबंदी का निर्णय सामाजिक सुधार और नारी सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध हुआ है। श्री कुशवाहा ने आज बयान जारी कर कहा कि वर्ष 2016 में नीतीश कुमार द्वारा लिया गया शराबबंदी का साहसिक एवं ऐतिहासिक निर्णय सामाजिक सुधार के साथ-साथ महिला सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुआ है।.

see more..

सारण : पुलिसकर्मियों को चार लोगों ने मारपीट कर घायल किया

18 Apr 2026 | 12:27 PM

छपरा, 18 अप्रैल (वार्ता) बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों को चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मांझी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शिव प्रताप सिंह कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मांझी - बलिया मोड़ पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की जांच के लिए जब उन्हें रोका गया तो उन लोगों ने अपने दो अन्य साथियों को वहां बुलाकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस घटना में पुलिस अवर निरीक्षक शिव प्रताप सिंह सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।.

see more..

महिला आरक्षण बिल पास न होने पर मरांडी नाराज, बोले— लोकतंत्र के लिए काला अध्याय

18 Apr 2026 | 11:57 AM

रांची, 18 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने महिलाओं से जुड़े 33% आरक्षण बिल पारित नहीं हो पाने पर गहरी नाराजगी जताई है।.

see more..