Tuesday, May 12 2026 | Time 08:44 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 34,911 कि.मी. ग्रामीण सड़कों के निर्माण से बदला जनजीवन

पटना, 09 अप्रैल (वार्ता)बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, निर्बाध और चौबीसों घंटे आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों का व्यापक सकारात्मक प्रभाव अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। राज्य के सुदूर गांवों और बसावटों तक पक्की सड़कों के निर्माण ने जनजीवन की दशकों पुरानी कठिनाइयों से निजात दिलाई है और स्थानीय लोगों को सहूलियत दी है।
एक समय था जब मुख्य मार्गों से कई किलोमीटर अंदर बसे गांवों तक पहुंचना विशेषकर रात्रि के समय अत्यंत चुनौतीपूर्ण और असुरक्षित माना जाता था।
परिवहन साधनों की कमी और कच्चे रास्तों के कारण ग्रामीणों एवं यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के फलस्वरूप यह स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत राज्य में कुल 31,717 ग्रामीण पथों के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिनकी कुल लक्षित लंबाई 43,586 किलोमीटर निर्धारित थी। वहीं अब तक 21,462 पथों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसके परिणामस्वरूप 34,911 किलोमीटर लंबी बारहमासी पक्की सड़कों का सुदृढ़ नेटवर्क तैयार किया जा चुका है, जिसने राज्य के सुदूर गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ दिया है।
इस ग्रामीण संपर्कता विस्तार का सबसे उल्लेखनीय प्रभाव ग्रामीण जनजीवन की सुरक्षा और सुगमता पर पड़ा है। अब राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक रात्रि के समय भी वाहनों की निर्बाध आवाजाही संभव हो गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ रात्रि में यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों को भी सुरक्षित और सहज आवागमन की सुविधा प्राप्त हो रही है।
प्रेम
वार्ता
More News

पांडव हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को सहायता दे सरकार : मनोज भारती

11 May 2026 | 10:59 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में हुए पांडव कुमार हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।.

see more..

बिहार गन्ना समीक्षा दो अंतिम पटना

11 May 2026 | 10:47 PM

गन्ना उद्योग मंत्री ने किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तथा अधिकाधिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे खेती की लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।.

see more..

गन्ना किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिले : मंत्री संजय कुमार

11 May 2026 | 10:46 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।.

see more..

खिलाड़ियों को बेहतर मंच और विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : श्रेयसी सिंह

11 May 2026 | 10:34 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर मंच, आधुनिक संसाधन और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।.

see more..

भवन निर्माण विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता : लेशी सिंह

11 May 2026 | 10:29 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार सरकार में भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने सोमवार को कहा कि विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।.

see more..