Tuesday, May 12 2026 | Time 08:54 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


शिक्षक भर्ती परीक्षा- चार में विलंब लाखों युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ है: तेजस्वी

पटना, 09 अप्रैल (वार्ता) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को प्रदेश की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा(टीआरई)-चार में विलंब लाखों युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ है
श्री यादव ने आज बयान जारी कर कहा कि 17 महीनों की महागठबंधन सरकार के दौरान शिक्षा विभाग ने टीआई-एक और टीआरई-दो के अंतर्गत निर्धारित समय सीमा के अंदर बिना किसी पेपरलीक, संपूर्ण पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड डॉ लाख बीस हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद टीआरई-तीन की भी नियुक्ति प्रक्रियाधीन थी, लेकिन जनवरी 2024 में उनकी पार्टी राजद सरकार से हट गई और पेपरलीक के कारण इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बाद में विलंब से यह परीक्षा आयोजित की गई।
राजद नेता ने कहा कि चुनावी वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर युवाओं से वादा किया था कि बिहार में सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों की रिक्तियों की गणना कर शीघ्र ही टीआरई-चार परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उस घोषणा को लगभग एक वर्ष बीत चुका हैं, लेकिन अब तक टीआरई-चार की रिक्तियां जारी नही हुई हैं।
शैलेश
जारी वार्ता
More News

पांडव हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को सहायता दे सरकार : मनोज भारती

11 May 2026 | 10:59 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में हुए पांडव कुमार हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।.

see more..

बिहार गन्ना समीक्षा दो अंतिम पटना

11 May 2026 | 10:47 PM

गन्ना उद्योग मंत्री ने किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तथा अधिकाधिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे खेती की लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।.

see more..

गन्ना किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिले : मंत्री संजय कुमार

11 May 2026 | 10:46 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।.

see more..

खिलाड़ियों को बेहतर मंच और विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : श्रेयसी सिंह

11 May 2026 | 10:34 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर मंच, आधुनिक संसाधन और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।.

see more..

भवन निर्माण विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता : लेशी सिंह

11 May 2026 | 10:29 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार सरकार में भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने सोमवार को कहा कि विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।.

see more..