Tuesday, May 12 2026 | Time 09:20 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


मुंगेर मॉडल हॉस्पिटल में शुरू होने जा रहा है कैंसर मरीजों का कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट

मुंगेर,09 अप्रैल (वार्ता) बिहार सरकार मुंगेर जिले सहित आसपास के चार जिलों के कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए मुंगेर मॉडल सदर हॉस्पिटल में "कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट" की सुविधा जल्द उपलब्ध कराने जा रही है ।
वर्तमान में मुंगेर प्रमंडल के जिलों मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय,जमुई और शेखपुरा जिलों के कैंसर मरीजों को "कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट" के लिए मुजफ्फरपुर, पटना या राज्य के बाहर अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता है।
मुंगेर मुख्यालय स्थित मॉडल सदर अस्पताल में इसकी सुविधा मिलने से कैंसर मरीजों के बाहर आने जाने में समय की बचत होगी और अन्य परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। इस अस्पताल में कैंसर मरीजों का कीमोथेरेपी- ट्रीटमेंट पूरी तरह निशुल्क होगा।
मुंगेर के सिविल सर्जन डॉक्टर राजू ने विशेष भेंट में बताया है कि कैंसर मरीजों की कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है ।
इस बीच मुंगेर मॉडल हॉस्पिटल के कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर के क्लस्टर समन्वयक डॉक्टर प्रशांत ने बताया है कि वर्ष 2022 के अक्टूबर माह से मुंगेर मॉडल अस्पताल में कैंसर स्क्रीनिंग केंद्र कार्यरत है ।
अब तक कैंसर स्क्रीनिंग केंद्र ने 73,000 नागरिकों की कैंसर - जांच की गई है। इस 73,000 स्क्रीनिंग में संभावित सामान्य 820 कैंसर मरीजों और गंभीर संभावित 103 कैंसर मरीजों की पहचान की गई है
उन्होंने बताया कि कैंसर मरीजों की रोग की पुष्टि के लिए "बायोप्सी टेस्ट" भी मुंगेर मॉडल हॉस्पिटल में लगातार किए जा रहे हैं ।
कैंसर स्क्रीनिंग इकाई की महिला चिकित्सक सह जिला तकनीकी पदाधिकारी डॉक्टर स्नेहा ने बताया कि इस इकाई में महिलाओं की बच्चेदानी तथा मुंह के कैंसर की जांच के लिए बिहार सरकार ने मुंगेर मॉडल हॉस्पिटल में आधुनिक कोलोस्कोपिक मशीन स्थापित की है, जिससे इसं बिमारियों की चिकित्सा हो सकेगी।
शैलेश
वार्ता
More News

पांडव हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को सहायता दे सरकार : मनोज भारती

11 May 2026 | 10:59 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में हुए पांडव कुमार हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।.

see more..

बिहार गन्ना समीक्षा दो अंतिम पटना

11 May 2026 | 10:47 PM

गन्ना उद्योग मंत्री ने किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तथा अधिकाधिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे खेती की लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।.

see more..

गन्ना किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिले : मंत्री संजय कुमार

11 May 2026 | 10:46 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।.

see more..

खिलाड़ियों को बेहतर मंच और विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : श्रेयसी सिंह

11 May 2026 | 10:34 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर मंच, आधुनिक संसाधन और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।.

see more..

भवन निर्माण विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता : लेशी सिंह

11 May 2026 | 10:29 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार सरकार में भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने सोमवार को कहा कि विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।.

see more..