Tuesday, May 12 2026 | Time 09:24 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


गैस किल्लत पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी का सख्त एक्शन — 10 दिनों में हालात सामान्य करने का अल्टीमेटम

रांची, 09 अप्रैल (वार्ता) झारखंड में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर उत्पन्न स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री और आपदा प्रबंधन और खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी गैस एजेंसियों को फटकार लगाई।
डॉ अंसारी स्पष्ट निर्देश दिया कि हर हाल में लंबित डिलीवरी (बैकलॉग) को तुरंत समाप्त किया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे प्रमुख जिलों में इतनी बड़ी संख्या में बैकलॉग क्यों है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि 7 से 10 दिनों के भीतर पूरे राज्य में गैस आपूर्ति की स्थिति सामान्य की जाए और सभी लंबित ऑर्डर का निपटारा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या ढिलाई बरतने वाले एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ अंसारी ने अपने निर्देश में स्पष्ट किया कि रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे जिलों में जहां सबसे अधिक बैकलॉग है, वहां प्राथमिकता के आधार पर लंबित डिलीवरी को तुरंत क्लियर किया जाए। साथ ही एलपीजी की उपलब्धता, मांग और लंबित डिलीवरी की लगातार समीक्षा की जाए ताकि आपूर्ति श्रृंखला सुचारू बनी रहे। यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि धार्मिक अनुष्ठान एवं शादी-विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर गैस की कोई किल्लत न हो।
डॉ अंसारी ने सख्त चेतावनी दी कि यदि कहीं भी सड़क पर अवैध या अनियमित तरीके से सिलेंडर की डिलीवरी पाई जाती है तो संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गैस की कालाबाजारी या अनावश्यक स्टॉक करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री डॉ अंसारी ने दोहराया कि 7 से 10 दिनों के भीतर पूरे राज्य में गैस की किल्लत पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी। मंत्री डॉ अंसारी ने स्पष्ट किया कि राज्य में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि पैनिक न करें, सभी को समय पर डोर-स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी और किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है।
डॉ अंसारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मॉनिटरिंग सिस्टम को और मजबूत किया जाए तथा हर जिले में नियमित समीक्षा कर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
राज्य में गैस की किल्लत किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी — हर घर तक समय पर सिलेंडर पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

पांडव हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को सहायता दे सरकार : मनोज भारती

11 May 2026 | 10:59 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में हुए पांडव कुमार हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।.

see more..

बिहार गन्ना समीक्षा दो अंतिम पटना

11 May 2026 | 10:47 PM

गन्ना उद्योग मंत्री ने किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तथा अधिकाधिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे खेती की लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।.

see more..

गन्ना किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिले : मंत्री संजय कुमार

11 May 2026 | 10:46 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।.

see more..

खिलाड़ियों को बेहतर मंच और विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : श्रेयसी सिंह

11 May 2026 | 10:34 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर मंच, आधुनिक संसाधन और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।.

see more..

भवन निर्माण विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता : लेशी सिंह

11 May 2026 | 10:29 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार सरकार में भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने सोमवार को कहा कि विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।.

see more..