Tuesday, May 12 2026 | Time 10:09 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


‘सरकारी मीडियम’ की शूटिंग 17 अप्रैल से 05 मई तक पूर्वी चम्पारण में की जायेगी

पटना, 09 अप्रैल (वार्ता) सामाजिक सरोकार पर आधारित हिन्दी फीचर फिल्म ‘सरकारी मीडियम’ की शूटिंग 17 अप्रैल से 05 मई तक पूर्वी चम्पारण जिले के विभिन्न स्थलों पर की जाएगी।
यह परियोजना न केवल बिहार में फिल्म निर्माण को बढ़ावा दे रही है, बल्कि राज्य के स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और सेवा प्रदाताओं के लिए नए अवसर भी सृजित कर रही है। राज सागर फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में स्थानीय प्रतिभाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जो बिहार फिल्म नीति की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
फिल्म के निर्माता-निर्देशक राज सागर ने बताया कि उनका उद्देश्य बिहार के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच देना है। यह पहल राज्य सरकार की उस सोच को दर्शाती है, जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर विशेष बल दिया गया है।
बिहार सरकार की ओर से विकसित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कलाकारों, तकनीशियनों और वेंडरों का पंजीकरण भी इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म ने फिल्म निर्माण से जुड़े सभी हितधारकों को एकीकृत कर नेटवर्किंग को सरल बनाया है, जिससे निर्माता सीधे स्थानीय संसाधनों से जुड़ पा रहे हैं।
वेंडर श्रेणी में स्टूडियो, एनीमेशन, प्रॉप्स, उपकरण, परिवहन, लॉजिस्टिक्स, संपादन, वेशभूषा, खानपान, आतिथ्य, सुरक्षा एवं यात्रा सेवाओं जैसी विविध सेवाओं का समावेश किया गया है। वहीं, परफॉर्मेंस श्रेणी में अभिनय, निर्देशन, छायांकन, संगीत, नृत्य, लेखन, ध्वनि डिज़ाइन, संपादन, कला निर्देशन, मेकअप एवं हेयर, वेशभूषा डिजाइन और वीएफएक्स जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
यह संपूर्ण पहल बिहार को एक उभरते फिल्म हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राज्य की फिल्म नीति और कला एवं संस्कृति विभाग के प्रयासों से अब बिहार की प्रतिभाएं न केवल स्थानीय बल्कि राष्ट्रीय फिल्म उद्योग में भी अपनी पहचान बना रही हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

पांडव हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को सहायता दे सरकार : मनोज भारती

11 May 2026 | 10:59 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में हुए पांडव कुमार हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।.

see more..

बिहार गन्ना समीक्षा दो अंतिम पटना

11 May 2026 | 10:47 PM

गन्ना उद्योग मंत्री ने किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तथा अधिकाधिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे खेती की लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।.

see more..

गन्ना किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिले : मंत्री संजय कुमार

11 May 2026 | 10:46 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।.

see more..

खिलाड़ियों को बेहतर मंच और विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : श्रेयसी सिंह

11 May 2026 | 10:34 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर मंच, आधुनिक संसाधन और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।.

see more..

भवन निर्माण विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता : लेशी सिंह

11 May 2026 | 10:29 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार सरकार में भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने सोमवार को कहा कि विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।.

see more..