Tuesday, May 12 2026 | Time 09:06 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पश्चिमी चम्पारण: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को बीस वर्ष की सजा

बेतिया,9 अप्रैल(वार्ता) पश्चिमी चम्पारण में रेप और पॉक्सो एक्ट के अनन्य विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार गुप्ता ने गुरुवार को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के एक मामले की सुनवाई पूरी करते हुए युवक सूरज कुमार को बीस वर्ष कठोर कारावास की सजा के साथ 85 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया है।
विशेष न्यायाधीश ने पीड़िता को बिहार पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने का भी आदेश दिया है। इस मामले में सजायाफता सूरज कुमार गोवर्धना थाने के बखरी बाजार का रहने वाला है।
विशेष लोक अभियोजक जयशंकर तिवारी ने बताया कि घटना 19 जनवरी वर्ष 2024 की है। एक नाबालिग बच्ची गांव में खेल रही थी। इसी दौरान सूरज कुमार उसे मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती बैठ कर जंगल की ओर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़ित बच्ची की मां ने गोवर्धना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले की सुनवाई स्पीडी ट्रायल के माध्यम से पूरी करते हुए विशेष न्यायाधीश ने भादवि की धारा 363, 376 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत दोषी पाते हुए उसे यह सजा सुनाई है।
सं.शैलेश
वार्ता
More News

पांडव हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को सहायता दे सरकार : मनोज भारती

11 May 2026 | 10:59 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में हुए पांडव कुमार हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।.

see more..

बिहार गन्ना समीक्षा दो अंतिम पटना

11 May 2026 | 10:47 PM

गन्ना उद्योग मंत्री ने किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तथा अधिकाधिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे खेती की लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।.

see more..

गन्ना किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिले : मंत्री संजय कुमार

11 May 2026 | 10:46 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।.

see more..

खिलाड़ियों को बेहतर मंच और विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : श्रेयसी सिंह

11 May 2026 | 10:34 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर मंच, आधुनिक संसाधन और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।.

see more..

भवन निर्माण विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता : लेशी सिंह

11 May 2026 | 10:29 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार सरकार में भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने सोमवार को कहा कि विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।.

see more..