Tuesday, May 12 2026 | Time 23:44 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड के बच्चे कथक सीखना चाहते हैं पर उन्हें सुविधाएं नहीं मिलतीं : मोनिका डे

रांची, 10 मार्च (वार्ता) झारखंड के रांची के मैकॉन इस्पात क्लब में देश के जाने-माने कथक नर्तक और कोरियोग्राफर संदीप मल्लिक ने शुक्रवार को नेशनल कथक नृत्य वर्कशॉप के तहत पारंपरिक नृत्य, बेसिक मूवमेंट, ताल, स्तुति और ठुमरी का प्रशिक्षण दिया।
सैकड़ों की संख्या में लोग इस कार्यशाला में शामिल हुए। शुक्रवार को इस कार्यशाला का उद्घाटन संदीप मल्लिक, मोनिका डे और दीपक नंदी ने संयुक्त रुप से किय़ा। यह कार्यशाला 12 अप्रैल तक चलेगी। कथक नृत्य कार्यशाला को प्रत्याशा नाम दिया गया है जिसका आयोजन नृत्यशाला नामक संस्था कर रही है।
श्री मल्लिक ने कहा कि कथक हमारी आशा है। संस्कार है। ये संस्कार पहले था, आज है और भविष्य में भी रहेगा। इसी प्रत्याशा को लेकर वह दुनिया भर में काम कर रहे हैं। यह गजब का विरोधाभास है कि आज के जमाने के बच्चे क्लासिकल डांस सीखने नहीं आ रहे हैं लेकिन जो आ रहे हैं, बहुत ही अच्छा कर रहे हैं। वैसे भी, शास्त्रीय संगीत हर किसी के लिए है भी नहीं। लोग समुद्र की लहरों को किनारे आता देख बहुत आनंदित होते हैं लेकिन मोती उन्हें ही प्राप्त होता है, जो समुद्र की गहराईयों में उतरते हैं।
मोनिका डे ने बताया कि झारखंड के बच्चे कथक सीखना चाहते हैं लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं मिल पातीं। मैं थोड़ा-बहुत जो भी कर पा रही हूं, कर रही हूं। भारतीय नृत्य, खास कर कथक की लोकप्रियता दुनिया भर में है। उन्होंने बताया कि नए छात्र-छात्राओं के लिए ‘परिचय’ और जानकार नर्तकों के लिए ‘गहराई’ नाम से अलग-अलग कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। 12 अप्रैल को सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

पटना : अवैध आग्नेयास्त्र के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

12 May 2026 | 11:23 PM

पटना, 12 मई (वार्ता) बिहार में पटना जिले के बेऊर थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवारीशरीफ 01,सुशील कुमार ने मंगलवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में पटना पुलिस द्वारा जिले के सभी थानाक्षेत्रों में अपराध की रोकथाम के दृष्टिकोण से विशेष सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है Iइसी क्रम में सोमवार की रात्रि में बेऊर थानांतर्गत बासटाल सिपारा के पास वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा को रोका गया।पुलिस टीम को देखकर ऑटो रिक्शा में सवार व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस की तत्परता स.

see more..

"ग्रीष्म ऋतु में स्वास्थ्य देखभाल” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

12 May 2026 | 10:56 PM

दरभंगा,12 मई (वार्ता) बिहार के प्रतिष्ठित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को “ग्रीष्म ऋतु में स्वास्थ्य देखभाल” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष सह विश्वविद्यालय की कुल सचिव डॉ. दिव्या रानी हांसदा ने की।.

see more..

सुपौल : अपराध की योजना बना रहे आठ अपराधी गिरफ्तार

12 May 2026 | 10:39 PM

सुपौल,12 मई (वार्ता)बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र से पुलिस ने आठ अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार बरामद किया है । पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बताया कि सूचना मिली थी कि सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के अन्तर्गत एक मैरेज हांल के समीप एक अर्ध निर्मित मकान में कुछ अपराधकर्मीआपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।इस सूचना के आधार पर सुपौल के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर वहां छापामारी की गई। मौके से आठ अपराधियों कै गिरफ्तार किया गया है। उन लोगों के पास से एक देशी कट्टा, दो देसी पिस्तौल,दो कारतूस ,तीन मोबाइल फोन और दो हजार पांच सौ रुपए बरामद किए गए है ।.

see more..

बिहार विवेकानन्द पॉलीमर दो अंतिम दरभंगा

12 May 2026 | 10:29 PM

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र विभाग के सभागार में विज्ञान संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए विशिष्ट वक्ता डॉ. आर. एन. चौरसिया ने कहा कि पॉलीमर आधुनिक विज्ञान की महत्वपूर्ण देन है, जिसने मानव जीवन को सरल, सुविधाजनक और उन्नत बनाया है। हालांकि इसके अत्यधिक उपयोग से पर्यावरणीय समस्याएं भी उत्पन्न हुई हैं।उन्होंने कहा कि पॉलीमर से निर्मित वस्तुएं हल्की, सस्ती, मजबूत एवं जंगरोधी होती हैं, जिनका उपयोग उद्योग, चिकित्सा, परिवहन, वस्त्र, फर्नीचर, खिलौने और घरेलू उपकरणों में व्यापक रूप से किया जाता है।.

see more..

पॉलीमर आधुनिक मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है : डॉ. विवेकानन्द झा

12 May 2026 | 10:28 PM

दरभंगा, 12 मई (वार्ता)प्रख्यात रसायनशास्त्री डॉ. विवेकानन्द झा ने मंगलवार को कहा कि पॉलीमर आधुनिक मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। श्री झा ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र विभाग एवं डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार “पॉलीमर : कल, आज और कल” को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पॉलीमर के बिना आधुनिक जीवन की कल्पना संभव नहीं है, लेकिन आने वाला समय स्मार्ट पॉलीमर का होगा, जो पुनः उपयोग योग्य, बायोडिग्रेडेबल और पर्यावरण के लिए कम हानिकारक साबित होगा।.

see more..