Tuesday, May 12 2026 | Time 09:01 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


राज्य में एक माह के अंदर 14058 कांडों का कराया गया निष्पादन

पटना, 10 अप्रैल (वार्ता) गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने शुक्रवार को अभियोजन कार्यों के प्रगति की जिलावार समीक्षा की, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना और पूर्णियां प्रमंडल के सभी जिलों के अभियोजन पदाधिकारी शामिल हुए।
अपर मुख्य सचिव ने जिले में लंबित एवं निष्पादित समन, वारंट, कुर्की, जब्ती की समीक्षा की, जिसमें पाया गया कि माह मार्च, 2026 में संबंधित जिलों में समन के 10303 मामले, जमानतीय अधिपत्र-5314, गैर-जमानतीय अधिपत्र-5953, इश्तेहार-1105 और कुर्की के 703 मामलों का तामिला कराया गया। इसके साथ ही जिलों के विभिन्न न्यायालयों में 4930 साक्षियों की गवाही कराई गई तथा सीसीटीएनएस पर 10011 प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसके विरूद्ध 14058 काण्डों का निष्पादन कराया गया। उन्होंने संबंधित जिले में लंबित आदेशिकाओं एवं काण्डों के निष्पादन दर बढ़ाने का निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव ने शस्त्र अधिनियम से संबंधित लंबित वादों का त्वरित निष्पादन कराने के निर्देश संबंधित अभियोजन पदाधिकारियों को दिये।
बैठक में विशेष सचिव-सह-प्रभारी निदेशक अभियोजन सुधांशु कुमार चौबे, अपर आयुक्त, मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग कृष्ण कुमार, संयुक्त सचिव, गृह विभाग रंजीत शंकर प्रसाद, प्रभारी विधि कोषांग अमलेन्दु कुमार, अवर सचिव-सह-विधि परामर्शी राजीव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद तथा अभियोजन निदेशालय के सभी पदाधिकारियों के साथ सभी संबंधित जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, वरीय उप समाहर्ता (विधि), लोक अभियोजक, अपर मुख्य अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक एवं उत्पाद अधीक्षक शामिल थे।
प्रेम
वार्ता
More News

पांडव हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को सहायता दे सरकार : मनोज भारती

11 May 2026 | 10:59 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में हुए पांडव कुमार हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।.

see more..

बिहार गन्ना समीक्षा दो अंतिम पटना

11 May 2026 | 10:47 PM

गन्ना उद्योग मंत्री ने किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तथा अधिकाधिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे खेती की लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।.

see more..

गन्ना किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिले : मंत्री संजय कुमार

11 May 2026 | 10:46 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।.

see more..

खिलाड़ियों को बेहतर मंच और विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : श्रेयसी सिंह

11 May 2026 | 10:34 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर मंच, आधुनिक संसाधन और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।.

see more..

भवन निर्माण विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता : लेशी सिंह

11 May 2026 | 10:29 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार सरकार में भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने सोमवार को कहा कि विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।.

see more..